लाइव न्यूज़ :

Xiaomi के I love Mi सेल में स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है 3,500 रुपये तक की छूट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 6, 2018 15:25 IST

6 दिसंबर से शुरू हुई Xiaomi की 'I love Mi' सेल 8 दिसंबर तक चलेगी। 3 दिन तक चलने वाली इस सेल में मिलने वाले ऑफर्स से फिलहाल कंपनी ने पर्दा नहीं उठाया है।

Open in App
ठळक मुद्दे6 दिसंबर से शुरू हुई यह सेल 8 दिसंबर तक चलेगीXiaomi Mi A2 पर मिल रहा 3,500 रुपये की छूटRedmi Y2 पर 2,000 रुपये की छूट दी जा रही है

Xiaomi कंपनी ने ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया पर अपने 'I love Mi' सेल की शुरूआत कर दी है। सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू हो चुकी है। 6 दिसंबर से शुरू हुई 'आई लव एमआई' सेल 8 दिसंबर तक चलेगी। 3 दिन तक चलने वाली इस सेल में मिलने वाले ऑफर्स से फिलहाल कंपनी ने पर्दा नहीं उठाया है। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो Xiaomi 'I love Mi' सेल के दौरान Mi A2 और Redmi Y2 को सस्ते में खरीदने का मौका मिलेगा।

Xiaomi Redmi Y2 पर 2,000 रुपये की छूट

'I love Mi' सेल में शाओमी रेडमी वाई2 के 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसकी असली कीमत 10,499 रुपये है।  वहीं फोन के 4 जीबी रैम / 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन की असल कीमत 13,499 रुपये है।

Xiaomi Mi A2 पर 3,500 रुपये की छूट

शाओमी मी ए2 फोन के 4जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 17,999 रुपये के बजाय 14,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं इसके 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 20,500 रुपये के बजाय 16,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

सेल में रेडमी 6 प्रो, रेडमी 6ए जैसे फोन्स को भी खास ऑफर्स के तहत खरीदा जा सकता है। Amazon सेल में स्मार्टफोन्स के अलावा शाओमी के कई प्रॉडक्ट्स पर छूट मिलेगी। कंपनी के मी 10,000 एमएएच पावरबैंक को 899 रुपये और मी बैंड (एचआरएक्स एडिशन) को 1299 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा सेल में इयरफोन, वाईफाई राउटर और फोन के चार्जर जैसी अक्सेसरीज भी डिस्काइंट कीमत पर खरीदी जा सकेंगी।

टॅग्स :शाओमीअमेजनसेलस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

कारोबारआपने खराब टीवी दिया, उपभोक्ता को 35000 रिफंड करो?, उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स विक्रेता अमेजन को दिया निर्देश

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की