लाइव न्यूज़ :

Xiaomi Mi A2 की आज पहली सेल, लॉन्च ऑफर्स में मिलेगा 2,200 रुपये का कैशबैक और 4.5 TB डेटा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 16, 2018 10:57 IST

शाओमी ने इस फोन को ‘Picture perfect Photos’ का टाइटल दिया है, जिसका मतलब साफ है कि फोन खासतौर पर फोटोज के लिए डिजाइन किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देशाओमी ने इस फोन को ‘Picture perfect Photos’ का टाइटल दिया हैयह फोन पिछले साल बाजार में आए Mi A1 का अपग्रेडेड वेरिएंट हैभारत में इसके दो वेरिएंट उतारे गए हैं

नई दिल्ली,16 अगस्त: चीनी कंपनी शाओमी ने हाल ही में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Xiaomi Mi A2 को लॉन्च किया था। कंपनी आज देश में पहली बार इस फोन को बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी। शाओमी मी ए2 की सेल 12 बजे Amazon, Mi.Com और Mi Home और Mi prefered पार्टनर स्टोर्स पर Mi A2 की बिक्री की जाएगी। फोन को सबसे पहले इस साल जुलाई में ग्लोबली स्पेन में लॉन्च किया गया था। भारत में फोन को इसी महीने पिछले सप्ताह पेश किया गया है। शाओमी ने इस फोन को ‘Picture perfect Photos’ का टाइटल दिया है, जिसका मतलब साफ है कि फोन खासतौर पर फोटोज के लिए डिजाइन किया गया है।

बता दें कि यह फोन पिछले साल बाजार में आए Mi A1 का अपग्रेडेड वेरिएंट है। भारत में इसके दो वेरिएंट उतारे गए हैं। भारत में फोन को 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

Xiaomi Mi A2 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर्स

भारतीय बाजार में Mi A2 के 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये रखी गई है, जबकि 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है। फोन के चार कलर वेरिएंट  ब्लैक, गोल्ड, लेक ब्लू और रोज गोल्ड वेरिएंट बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Mi A2 के लिए कल यानी 9 अगस्त दोपहर 12 बजे से अमेजन इंडिया और मी डॉट कॉम, मी होम व मी prefered पार्टनर स्टोर्स पर प्री आर्डर शुरू होंगे। रिलायंस जियो ग्राहकों को 2,200 रुपये का कैशबैक और 4.5 टीबी डेटा मुफ्त मिलेगा।

Xiaomi Mi A2 स्पेसिफिकेशन्स

शाओमी मी ए2 में 5.99 इंच फुल एचडी+ (2160×1080 पिक्सल) रेज़ॉलूशन डिस्प्ले है, जिसमें 2.5डी कर्व्ड ग्लास है। फोन में क्वालकॉम ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है, जो 1.8 गीगाहर्ट्ज पर चलता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 512 जीपीयू दिया गया है।

फोन में अपर्चर एफ/1.75 के साथ 12 मेगापिक्सल प्राइमरी और अपर्चर एफ/1.75 के साथ 20 मेगापिक्सल सेकंडरी सेंसर वाला ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। रियर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो के लिए फोन में सॉफ्ट एलईडी फ्लैश व सोनी IMX376 सेंसर के साथ 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर व फ्रंट, दोनों कैमरे एआई फीचर्स के साथ आते हैं।

शाओमी मी ए2 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है और यह एंड्रॉयड वन प्लैटफॉर्म वाला फोन है। स्मार्टफोन ड्यूल सिम कनेक्टिविटी सपॉर्ट करता है। शाओमी मी ए2 के रियर पर फिंगरप्रिंट स्कैनर, फेस अनलॉक, 3.5 एमएम ऑडियो जैक व यूएसबी टाइप-सी जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स हैं। फोन को पावर देने के लिए 3010 एमएएच बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल 4जी वीओएलटीई, जीपीएस, ग्लोनास, ब्लूटूथ 5, और वाई-फाई 802.11 एसी दिए गए हैं।

टॅग्स :शाओमीअमेजनजिओस्मार्टफोनसेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की