लाइव न्यूज़ :

Apple के नए iOS 12 से आज उठेगा पर्दा, पूरी तरह से बदल देगा आपके आईफोन का लॉक-स्क्रीन

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 4, 2018 13:01 IST

Apple 4 जून से शुरू होने वाले वर्ल्ड वाइड डिवेलपर्स कांफ्रेंस में नए ओएस iOS 12 से पर्दा उठा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देऐपल अपने WWDC 2018 में कई बड़ी घोषणाएं कर सकता हैइस इवेंट में ऐपल iOS 12 के लॉन्च होने की उम्मीदनए ओएस आईओएस 12 में आईफोन का लॉक स्क्रीन ऐपल वॉच की तरह दिखाई देगा

नई दिल्ली 4 जून: अमेरिकी कंपनी ऐपल अपने WWDC (वर्ल्ड वाइड डिवेलपर्स कांफ्रेंस) 2018 में कई बड़ी घोषणाएं कर सकता है। यह इवेंट 4 जून से शुरू होगी जो 8 जून तक चलेगी। 4 दिनों तक चलने वाले इस इवेंट में कंपनी अपने नए प्रोडक्ट से पर्दा उठाती है। इस इवेंट में कई खास घोषणाओं में एक होगा ऐपल का नया ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) iOS 12, हालांकि इस ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। ऐपल की वेबसाइट में दी गई जानकारी के मुताबिक इस नए ओएस से आइफोन का लॉक स्क्रीन पूरी तरह से बदल जाएगा।

कंपनी की ओर से वेबसाइट पर जानकारी में इसके फीचर्स दिए गए हैं। वेबसाइट पर जारी इन फीचर्स के मुताबिक नए ओएस आईओएस 12 में आईफोन का लॉक स्क्रीन ऐपल वॉच की तरह दिखाई देगा। इसकी मदद से यूजर्स आईफोन के लॉक स्क्रीन पर ऐप के शॉर्टकट्स  देख सकेंगे। इससे यूजर्स किसी भी ऐप्स को आसानी से एक्सेस कर सकेंगे।

इसे भी पढ़ें: WWDC 2018: आज से शुरू होगी Apple वर्ल्ड वाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस, इन प्रोडक्ट पर रहेगी खास नजर

मीडिया में आ रही खबरों की माने तो ये आइकन 3D टच से लैस होंगे, जिससे यूजर्स इनकी डिटेल व्यू के जरिए देख पाएंगे। जैसे कि फोन ऐप, वेदर ऐप, म्यूजिक ऐप, स्टॉक और अन्य किसी एप को लॉक स्क्रीन पर रखा जा सकता है।

वही, आईफोन X से जुड़ी भी एक खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि iPhone X में ऑलवेज ऑन मोड फीचर को शामिल किया जा सकता है। इससे पहले यह फीचर कुछ एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में देखने को मिले हैं। इसके साथ ही, ऐपल के नए ऑपरेटिंग सिस्टम में एक नया वॉल्यूम इंडिकेटर जोड़ा जा सकता है, जिसे लॉक स्क्रीन के ऊपर देखा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: Whatsapp के ये 5 लेटेस्ट शानदार फीचर्स है बड़े काम के, अब चैट होगी और भी मजेदार

वेबसाइट पर जारी तस्वीर में इसे देखा जा सकता है। नए ओएस में एक डार्क मूड भी देखा जा सकता है। हांलांकि नए ओएस के बारे में और भी कई खबरें सुनने को मिल रही हैं। हालांकि इन अफवाहों पर से पर्दा आज होने वाले इवेंट में ही उठेगा।

 

टॅग्स :ऐपलवर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंसआईओएसआइफोन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

कारोबारटीसीएस से लेकर अमेज़न तक एआई के कारण मार्केट में बदलाव के बीच इन आईटी कंपनियों ने 1,00,000 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

कारोबारफॉक्सकॉन ने भारत में महिलाओं द्वारा चलाई जा रही नई आईफोन फैक्ट्री में 30,000 नए कर्मचारियों को दी जॉब्स, जानें औसत मासिक सैलरी

कारोबारएप्पल ने नोएडा में अपना पहला स्टोर खोला, जानें कस्टमर्स के लिए ऑफर, वर्कशॉप और टाइमिंग

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की