लाइव न्यूज़ :

WhatsApp ने बढ़ाई यूजर्स की पॉवर, इस नये फीचर से अब आप तय करें कि ग्रुप में कौन जोड़ सकता है आपको

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 22, 2019 18:46 IST

व्हाट्सएप (WhatsApp) में इससे मिलता जुलता प्राइवेसी फीचर पहले भी था। लेकिन तब आप ये सेलेक्ट नहीं कर सकते कि जिसे आप चाहें सिर्फ वही आपको किसी ग्रुप में एड कर सके।

Open in App
ठळक मुद्देग्रुप सब-सेक्शन में यूजर्स को तीन इनविटेशन कंट्रोल ऑप्शन Everyone, My Contacts और My Contacts Except मिलेंगे। इस तरह नए फीचर में यूजर्स खुद डिसाइड कर सकेंगे कि वे किसी ग्रुप में ऐड होना चाहते हैं या नहीं।

मैसेजिंग एप व्हाट्सएप  (WhatsApp) ने एक अपडेट के जरिये नया फीचर लॉन्च किया है। सीधा मतलब कि अब यूजर्स ऐसे कॉन्टैक्ट्स को सेलेक्ट कर सकेंगे जिनके द्वारा वे किसी ग्रुप में ऐड नहीं होना चाहते। इसके जरिये अब यूजर्स को अपने व्हाट्सएप पर और ज्यादा कंट्रोल मिल गया है। ये फीचर एंड्राएड और आईओएस दोनों ही प्लेटफॉर्म के यूजर्स के लिये है।

इस अपडेट के बात यूजर्स की प्राइवेसी पहले से और ज्यादा बढ़ जाएगी। अब आप खुद सेलेक्ट कर सकेंगे कि कौन व्यक्ति आपको किसी ग्रुप में ऐड कर सकता है औऱ कौन नहीं। WABetainfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक कई यूजर्स को उनकी मर्जी के बगैर ही किसी ग्रुप में ऐड कर दिया जाता था। इसमें यूजर्स को ग्रुप में ऐड करने से जुड़े परमिशन वाले तीन विकल्प मिलते हैं। इसमें इवरीवन, माई कॉन्टैक्ट्स और माई कॉन्टैक्ट्स एक्सप्ट है। अब ग्रुप एडमिन अगर किसी को ऐड नहीं कर पा रहे हैं तो उन्हें इनवाइट भेजने का ऑप्शन होगा।

जैसे ही सामने वाला व्यक्ति इनवाइट को एक्सेप्ट करेगा तभी वह किसी ग्रुप में एड हो सकेगा। फिलहाल यह अपडेट व्हाट्सएप बीटा यूजर के लिये है। जल्द ही इसका स्टेबल अपडेट मिलना शुरू होगा।

इसके लिये पहले सेटिंग्स फिर अकाउंड > प्राइवेसी > ग्रुप्स में जाकर इसमें अपने मुताबिक बदलाव करने का ऑप्शन मिलेगा। इस ग्रुप सब-सेक्शन में यूजर्स को तीन इनविटेशन कंट्रोल ऑप्शन Everyone, My Contacts और My Contacts Except मिलेंगे। इस तरह नए फीचर में यूजर्स खुद डिसाइड कर सकेंगे कि वे किसी ग्रुप में ऐड होना चाहते हैं या नहीं।

टॅग्स :व्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए

कारोबारSIM Binding Rules: अब बिना सिम के नहीं चलेंगे व्हाट्सएप व अन्य मैसेजिंग ऐप, दूरसंचार विभाग ने सख्त किए नियम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की