लाइव न्यूज़ :

WhatsApp ग्रुप एडमिन्स बनेंगे ज्यादा शक्तिशाली, ग्रुप के अन्य सदस्यों का भी डिलीट कर सकेंगे मैसेज

By रुस्तम राणा | Updated: May 6, 2022 18:28 IST

व्हाट्सएप ग्रुप में अब-तक आपके मैसेज डिलीट करने की सुविधा केवल आप तक ही सीमित थी, लेकिन अब ग्रुप में आपके मैसेज को एडमिन भी डिलीट कर सकता है। 

Open in App

WhatsApp: मेटा के व्हाट्सएप में इन दिनों अपने नए अपडेट की टेस्टिंग कर रही है। इस अपडेट के रोलआउट होने के बाद इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप पर ग्रुप चलाने वाले एडमिन के हाथ में ग्रुप का ज्यादा कंट्रोल होगा। वह किसी भी शख्स के आपत्तिजनक मैसेज को खुद डिलीट करने में सक्षम होंगे।

अब ग्रुप एडमिन्स अधिक शक्तिशाली हो जाएंगे। वे अपनी इस नई पॉवर के तहत ग्रुप में मौजूद किसी भी शख्स के मैसेज को डिलीट कर सकते हैं। अब-तक आपके मैसेज डिलीट करने की सुविधा केवल आप तक ही सीमित थी, लेकिन अब ग्रुप में आपके मैसेज को एडमिन भी डिलीट कर सकता है। 

WABetaInfo की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप के नए अपडेट की जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल इस अपडेट पर टेस्टिंग चल रही है। रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉर्ट को शेयर किया गया है जिसमें देखा जा सकता है कि मैसेज को डिलीट किए जाने के बाद सदस्यों को एक नोटिफिकेशन प्राप्त होगी। जिसमें यह बताया जाएगा कि ग्रुप एडमिन के द्वारा आपके मैसेज को डिलीट किया जा चुका है।

इसके अलावा व्हाट्सएप पर मैसेज डिलीट करने की समयसीमा में भी बदलाव किए जा सकते हैं। रिपोर्ट की मानें, तो आने वाले अपडेट्स में इसे 2 से 12 दिन किया जा सकता है। फिलहाल, यह फीचर केवल डेवलपमेंट स्टेज पर ही है। इसे कब-तक सभी यूजर्स के लिए रिलीज किया जाएगा इससे जुड़ी किसी प्रकार की साफ जानकारी सामने नहीं आई है। 

वर्तमान में व्हाट्सएप में डिलील फॉर एवरीवन (Delete For Everyone) फीचर का इस्तेमाल करके ग्रुप का वही सदस्य उस मैसेज को डिलीट करता है जिसने उसे टाइप किया हो। लेकिन इस फीचर के आने के बाद ग्रुप का एडमिन  ग्रुप के किसी भी सदस्य का संदेश डिलीट करने में सक्षम होगा। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की