लाइव न्यूज़ :

Whatsapp इन स्मार्टफोन पर नहीं करेगा काम, कहीं आपका डिवाइस भी तो नहीं इस लिस्ट में?

By ज्ञानेश चौहान | Updated: September 23, 2019 17:56 IST

WABetaInfo की ओर से शेयर किए गए नोट में यह लिखा गया है कि इन ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले डिवाइसेज पर आप नए वॉट्सऐप अकाउंस नहीं क्रिएट कर सकेंगे और मौजूदा अकाउंट को वेरिफाइ भी नहीं कर पाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देइन स्मार्टफोन्स में वॉट्सऐप एक बार अनइंस्टॉल करने के बाद नहीं कर पाएंगे फिर से इंस्टॉलWABetaInfo ने ट्विटर पर एक ट्वीट करके दी थी ये जानकारी।

सोशल मीडिया यूजर्स का सबसे पॉपुलर मेसेजिंग ऐप वॉट्सऐप अब एक बड़ा बदलाव कर सकता है। वॉट्सऐप की ओर से सामने आ रही नई जानकारी में कहा गया है कि कुछ एंड्रॉइड स्मार्टफोन्स और आईफोन्स को अब मेसेजिंग ऐप की ओर से रेग्युलर अपडेट्स नहीं मिलेंगे। वॉट्सऐप कुछ एंड्रॉइड और iOS डिवाइसेज के लिए अपना सपॉर्ट खत्म करने जा रहा है।

वॉट्सऐप ने ट्वीट में लिखी ये बातें

WABetaInfo ने ट्विटर पर एक ट्वीट किया है जिसमें यह लिखा है कि iOS 8 या इससे पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले आईफोन्स के लिए वॉट्सऐप सपॉर्ट खत्म किया जा रहा है। यही बात एंड्रॉइड 2.3.7 और इससे पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले एंड्रॉइड स्मार्टफोन्स पर भी लागू होती है और उन्हें भी रेग्युलर वॉट्सऐप अपडेट्स नहीं मिलेंगे। iOS 8 या पुराना ओएस इस्तेमाल कर रहे आईफोन यूजर्स के लिए और एंड्रॉइड 2.3.7 (इक्लेयर्स) या पुराना ओएस यूज कर रहे एंड्रॉइड यूजर्स के लिए वॉट्सऐप कंपैटिबिलिटी पूरी तरह 1 फरवरी, 2020 को खत्म कर दी जाएगी।

 

अनइंस्टॉल करने के बाद नहीं कर पाएंगे फिर से इंस्टॉलअगर iOS 8 वाले यूजर्स चाहते हैं कि उनका वॉट्सऐप ऐसे ही चलता रहे तो इसमें ध्यान रखने वाली बात यह है कि गलती से भी वॉट्सऐप को अनइंस्टॉल न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर एक बार iOS 8 यूजर ने इसे अनइंस्टॉल कर दिया तो वे इसे दोबारा इंस्टॉल करके अकाउंट वेरिफाई नहीं कर पाएंगे। iOS 8 के लिए कंपैटिबिलिटी 1 फरवरी, 2020 को तो वहीं, विंडोज फोन के लिए 31 दिसंबर, 2020 को खत्म कर दी जाएगी।

WABetaInfo की ओर से शेयर किए गए नोट में यह लिखा गया है कि इन ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले डिवाइसेज पर आप नए वॉट्सऐप अकाउंस नहीं क्रिएट कर सकेंगे और मौजूदा अकाउंट को वेरिफाइ भी नहीं कर पाएंगे। हालांकि, इनपर पहले से इंस्टॉल और सेटअप होने पर वॉट्सऐप काम करता रहेगा।

टॅग्स :व्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए

कारोबारSIM Binding Rules: अब बिना सिम के नहीं चलेंगे व्हाट्सएप व अन्य मैसेजिंग ऐप, दूरसंचार विभाग ने सख्त किए नियम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की