लाइव न्यूज़ :

Whatsapp में होने जा रहा है ये बदलाव, इस तरह अब करेगा फीचर काम

By भाषा | Updated: November 1, 2018 00:27 IST

वॉट्सऐप के दुनियाभर में 1.5 अरब यूजर्स हैं, जिसमें 25 करोड़ से ज्यादा भारत में ही हैं। दुनियाभर में करीब डेढ़ अरब उपयोक्ताओं वाली इस एप पर फिलहाल कोई विज्ञापन नहीं होता है।

Open in App

दुनिया की सबसे लोकप्रिय मेसेजिंग सेवा व्हाट्सएप के ‘स्टेटस’ फीचर पर जल्द आपको विज्ञापन दिखाई दे सकते हैं। दरअसल कंपनी की योजना अपने इससे अपने मंच का मौद्रिकरण करती है। गौरतलब है कि दुनियाभर में करीब डेढ़ अरब उपयोक्ताओं वाली इस एप पर फिलहाल कोई विज्ञापन नहीं होता है।व्हाट्सएप के उपाध्यक्ष क्रिस डेनियल्स ने यहां कहा, ‘‘ जहां तक व्हाट्सएप के मौद्रिकरण की बात है, हम पहले ही घोषणा की थी कि हम ‘स्टेटस’ फीचर में विज्ञापन दिखाने जा रहे हैं। तो यह एप के मौद्रिकरण की शुरुआती योजना है। साथ ही यह कारोबारों के लिए व्हाट्सएप पर मौजूद लोगों तक पहुंचने का एक बेहतरीन अवसर है।’’ हालांकि डेनियल्स ने इस बारे में कोई निश्चित समयसीमा की जानकारी नहीं दी।रपटों के मुताबकि जल्द ही कंपनी अपने ‘स्टेटस’ फीचर में विज्ञापन दाताओं को विज्ञापन देने की अनुमति दे सकती है। वॉट्सऐप के दुनियाभर में 1.5 अरब यूजर्स हैं,  जिसमें 25 करोड़ से ज्यादा भारत में ही हैं। व्हाट्सएप के स्टेटस फीचर में उपयोक्ता को संदेश, फोटो, छोटे वीडियो साझा करने की सुविधा मिलती है जो 24 घंटे में खुद-ब-खुद हट जाता है।

टॅग्स :व्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए

कारोबारSIM Binding Rules: अब बिना सिम के नहीं चलेंगे व्हाट्सएप व अन्य मैसेजिंग ऐप, दूरसंचार विभाग ने सख्त किए नियम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की