लाइव न्यूज़ :

WhatsApp ला रहा है जबरदस्त फीचर, अब अनचाहे ग्रुप से मिलेगा छुटकारा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: February 15, 2019 14:01 IST

WhatsApp ने अपने यूजर्स को ध्यान में रखते हुए एक ऐसा फीचर लॉन्च करने वाला है जिसमें यूजर को किसी भी ग्रुप में जोड़ने से पहले उसकी परमिशन लेनी होगी। व्हाट्सऐप का यह फीचर इनविटेशन के आधार पर काम करेगा। 'ग्रुप इन्विटेशन' नाम के इस फीचर की मदद से यूजर यह तय कर पाएंगे कि कौन उन्हें WhatsApp में ऐड कर सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देWhatsApp के नए फीचर में यूजर को किसी भी ग्रुप में जोड़ने से पहले उसकी परमिशन लेनी होगी'ग्रुप इन्विटेशन' नाम के इस फीचर की मदद से यूजर यह तय कर पाएंगे कि कौन उन्हें WhatsApp में ऐड कर सकता है

पॉपुलर मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सऐप अपने यूजर्स को ध्यान में रखते हुए हर रोज नए फीचर्स जारी कर रहा है। व्हाट्सऐप में आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के अलावा भी कई ऐसे लोगों से जुड़े होते हैं जिनसे आपको बहुत कम ही काम पड़ता होगा या जिनसे कभी-कभी ही बात होती है। कई बार व्हाट्सऐप इस्तेमाल करने के दौरान आपको बिना पूछे किसी दूसरे शख्स द्वारा किसी ग्रुप में जोड़ लिया जाता है।

लेकिन आप उसमें ऐड नहीं होना चाहते हैं। ऐसे में अब आपकी ये परेशानी जल्द दूर होने वाली है। WhatsApp ने अपने यूजर्स को ध्यान में रखते हुए एक ऐसा फीचर लॉन्च करने वाला है जिसमें यूजर को किसी भी ग्रुप में जोड़ने से पहले उसकी परमिशन लेनी होगी।

whatsapp-

अनुमान लगाया जा रहा है कि व्हाट्सऐप का यह फीचर इनविटेशन के आधार पर काम करेगा। 'ग्रुप इन्विटेशन' नाम के इस फीचर की मदद से यूजर यह तय कर पाएंगे कि कौन उन्हें WhatsApp में ऐड कर सकता है। फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग आईफोन पर चल रही है। इसे जल्द ही बाकी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसे जल्द ही अगले बीटा अपडेट के जरिए iPhone व्हाट्सऐप का हिस्सा बनाया जाएगा।

इस बारे में WABetaInfo की ओर से जानकारी दी गई है। इस फीचर को iOS वर्जन के बाद जल्द ही एंड्रॉयड वर्जन के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा। रिपोर्ट में कहा है कि फिलहाल यह फीचर अभी डेवलेपमेंट स्टेज पर है। इसे अभी सभी यूजर्स के लिए इसलिए उपलब्ध नहीं कराया जा सकता है क्योंकि इसमें कुछ सुधार करने बाकी है।

व्हाट्सऐप का यह नया फीचर 'Privacy' सेक्शन का हिस्सा होगा। WhatsApp आईफोन यूजर Settings > Account > Privacy > Groups में जाकर इस फीचर की जांच कर सकते हैं। ग्रुप ऑप्शन में जाने के बाद आपको यहां तीन ऑप्शन मिलेंगे Everyone, My contact, Nobody.इन तीन ऑप्शन में आप अपने सुविधा के अनुसार प्राइवेसी को सेलेक्ट कर सकते हैं। वहीं, व्हाट्सऐप यूजर को किसी ग्रुप का हिस्सा बनाने के लिए आपको इनविटेशन भेजना होगा। यहां यूजर रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट या डिक्लाइन कर सकता है।

whatsapp

इस फीचर की खास बात ये हैं कि आपको कोई अगर किसी ग्रुप में ऐड करता है तो आपको उसका नोटिफिकेशन आएगा। बता दें कि यूज़र को इस इनविटेशन पर 72 घंटों पर फैसला करना होगा। अगर इनवाइट एक्सपायर हो जाता है तो ऐसे में किसी ग्रुप का हिस्सा बनने के लिए यूज़र को एडमिन द्वारा फिर से इनविटेशन का इंतज़ार करना होगा। हालांकि, यूज़र ग्रुप लिंक इनवाइट के ज़रिए व्हाट्सऐप ग्रुप का हिस्सा अब भी बन सकता है।

टॅग्स :व्हाट्सऐपआईओएसआइफोनएंड्रॉयड ऐप्सफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की