लाइव न्यूज़ :

'Whatsapp Business' एंड्रॉयड यूजर्स के लिए हुआ उपलब्ध, जानें क्या है खास

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 19, 2018 18:21 IST

व्हाट्सऐप फॉर बिजनेस ऐप भारत समेत दूसरे देशों में जल्द ही डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देइस ऐप की मदद से छोटे-बड़े व्यवसाय वाले लोग अपने ग्राहकों तक आसानी से पहुंच पाएंगेग्राहक आपका व्हाट्सऐप नंबर देखकर जान पाएंगे कि ये बिजनेस अकाउंट है या नहीं।

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने iOS ऐप में YouTube PIP फीचर को पेश करने के बाद एक बार फिर से अपने फीचर के लिए सुर्खियों में हैं। काफी दिनों से आ रही खबरों को विराम देते हुए आखिरकार व्हाट्सऐप ने 'Whatsapp Business' ऐप को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। यह ऐप फिलहाल इंडोनेशिया, इटली, मैक्सिको, UK, और US देशों में एंड्रॉयड वर्जन के लिए उपलब्ध कराया गया है। इन देशों के लोग इसे गूगल प्ले स्टोर से 'Whatsapp Business' नाम से सर्च करके डाउनलोड कर सकते हैं।

व्हाट्सऐप फॉर बिजनेस ऐप भारत समेत दूसरे देशों में जल्द ही डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा जाएगा। फेसबुक की स्वामित्व वाली कंपनी व्हाट्सऐप ने इस बात की जानकारी आधिकारिक रूप से दी है।

व्हाट्सऐप ने कहा है, "इस ऐप की मदद से छोटे-बड़े व्यवसाय वाले लोग अपने ग्राहकों तक आसानी से पहुंच पाएंगे और उन्हें ग्राहकों से जुड़े रहने में मदद मिलेगी।" ध्यान रहे कि व्हाट्सऐप बिजनेस ऐप छोटे-बड़े व्यवसायों के लिए है। अगर आप नॉर्मल व्हाट्सऐप यूजर्स हैं तो आपके लिए यह ऐप फायदेमंद नहीं होगा। इस ऐप का फायदा आपको तभी होगा जब आप कोई बिजनेस चलाते हैं, जैसे कि आप ऑनलाइन कपड़ों की कंपनी चलाते हैं या स्थानीय किराने की दुकान है। फिर आप इस एप की मदद से अपने ग्राहकों से जुड़ पाएंगे।

''Whatsapp Business' में ये फीचर्स होंगे खास

बिजनेस प्रोफाइल्स: इसमें आप अपने बिजनेस के बारे में, ईमेल, स्टोर का पता और वेबसाइट जैसी जानकारियां लिख सकते हैं।

मैसेजिंग टूल्स: इसकी मदद से आप अपने ग्राहकों को जल्द से जल्दी रिप्लाई दे पाएंगे और ग्रीटिंग मैसेज भेज पाएंगे।

मैसेजिंग स्टेटिस्टिक्स: किस मैसेज को पढ़ा गया और किसे नहीं आदि से जुड़ी जानकारी मिलेगी।

व्हाट्सऐप वेब: मोबाइल के साथ-साथ इस ऐप को कंप्यूटर, लैपटॉप में भी ओपन किया जा सकता है, जहां से आप ग्राहकों को रिप्लाई भी दे पाएंगे। 

अकाउंट टाइप: ग्राहक आपका व्हाट्सऐप नंबर देखकर जान पाएंगे कि ये बिजनेस अकाउंट है या नहीं। ग्राहकों को आपके नंबर के बगल में ग्रीन टिक दिखाई देगा, जिसका मतलब आपका नंबर बिजनेस के लिए वैरिफाई किया गया है।

टॅग्स :व्हाट्सऐपएंड्रॉयड ऐप्सएंड्रॉयड स्मार्टफोनमोबाइलइंडियाटेक न्यूज़टेक्नोलॉजी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की