लाइव न्यूज़ :

Whatsapp का ये लिंक डाल सकता है आपको खतरे में, भूल कर भी न करें ये काम

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 8, 2018 07:45 IST

सोशल मीडिया के इस बढ़ते चलन में किसी भी सक्रीय यूजर को ट्रेस करना या किसी की जासूसी करना बहुत ही आसान हो गया है। इसलिए अब स्मार्टफोन या इंटरनेट का इस्तेमाल करते वक़्त सावधानी बरतने की बहुत ज्यादा जरूरत है।

Open in App

नई दिल्ली, 7 अगस्त: आज के समय की सबसे लोकप्रिय ऐप व्हाट्सऐप जो अमूमन हर व्यक्ति ही इस्तेमाल कर रहा है। व्हाट्सऐप के उन सभी यूजर्स के लिए  एक बहुत जरूरी खबर है। क्या आप जानते हैं कि आपके साथ व्हाट्सऐप के प्लेटफार्म पर जासूसी भी हो सकती है ? तो हाँ व्हाट्सऐप पर आपको मैसेज के रूप में मिला एक फोटो भी आपको खतरे में डाल सकता है। इसलिए किसी भी अनजान सन्देश में मिलें लिंक को क्लिक करने से पहले अच्छे से सोच लें। 

स्मार्टफोन और सोशल मीडिया के इस दौर लोग जितने एडवांस और स्मार्ट हुए हैं उतना ही साइबर क्राइम भी बढ़े है। सोशल मीडिया के इस बढ़ते चलन में किसी भी सक्रीय यूजर को ट्रेस करना या किसी की जासूसी करना बहुत ही आसान हो गया है। इसलिए अब स्मार्टफोन या इंटरनेट का इस्तेमाल करते वक़्त सावधानी बरतने की बहुत ज्यादा जरूरत है।

कैसे होती है जासूसी

1. इसमें स्टॉकर या साइबर अपराधी आपको किसी अनजान नंबर से Whatsapp पर मैसेज करेंगे। मैसेज में एक लिंक दिया गया होगा। यही वो लिंक होता है जो आपको जाल में फसाने के लिए होता है। 

2. यह दिखने में गूगल लिंक की तरह ही होता है। इस लिंक में किसी सेलिब्रिटी की फोटो या किसी सरकार की कोई खास योजना के बारे में हो सकता है। जिसे देखकर लोग क्लिक कर बैठते हैं। 

3. लिंक पर क्लिक करते ही कोई भी फनी फोटो या क्लिप खुल सकती है। जिसके बाद आप इस मैसेज को डिलीट करें या न करें,लेकिन आपने लोकेशन तो स्टॉकर को दे दी है। स्टॉकर आइपी लॉगर क्लाइंट के जरिए मल्टीमीडिया फाइल का एक मास्कड लिंक बनाता है।

4. उसके बाद यही लिंक्स आपको सन्देश के रूप में भेज दिए जाते हैं। ये लिंक्स दिखने में इतने आकर्षित होते हैं कि आप इन पर क्लिक कर ही बैठेंगे और इसके बाद स्टॉकर के पास आपका आइपी एड्रेस पहुंच जाएगा। स्टॉकर आइपी ट्रैकर की मदद से आपकी लोकेशन ट्रैक कर लेगा।

5. ये ट्रैकर आपकी अन्य जानकारी का भी पता लगा सकता है जैसे की आपका जिला,गांव और आपके सबसे पास के मोबाइल टावर तक का पता भी। अब इस तरह की जानकारियां एकत्रित करके हो सकता है कि कोई आपको किसी तरह का नुकसान पहुंचाना चाहता हो।

 

टेक्नोलॉजी और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :व्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए

कारोबारSIM Binding Rules: अब बिना सिम के नहीं चलेंगे व्हाट्सएप व अन्य मैसेजिंग ऐप, दूरसंचार विभाग ने सख्त किए नियम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की