लाइव न्यूज़ :

WhatsApp दे सकता है यूजर को कभी भी मैसेज डिलीट करने का विकल्प, नए वाटसेप अपडेट में मिलेंगी नई सुविधाएं

By विनीत कुमार | Updated: November 3, 2021 13:33 IST

WhatsApp फिलहाल 'डिलीट फॉर एवरीवन' फीचर के तहत मैसेज को हाटाने के लिए एक घंटे से कुछ अधिक समय देता है। ये फीचर सबसे पहले 2017 में आया था।

Open in App
ठळक मुद्देWhatsApp के 'डिलीट फॉर एवरीवन' फीचर में कंपनी ला सकती है बदलाव।नए फीचर से तहत यूजर्स कभी भी भेजा हुआ मैसेज डिलीट कर सकेंगे, अभी इस पर समय निर्धारित है।'डिलीट फॉर एवरीवन' फीचर 2017 में आया था, आज बड़ी संख्या में लोग इसका इस्तेमाल करते हैं।

नई दिल्ली: लोकप्रिय मैसेजिग ऐप वाटसेप आने वाले दिनों में 'डिलीट फॉर एवरीवन' फीचर में बड़ा बदलाव लेकर आ सकता है। WaBetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस फीचर के लिए निर्धारित समयसीमा को बढ़ा सकती है। इसके तहत यूजर के पास कभी भी मैसेज डिलीट करने का विकल्प मौजूद रहेगा।

'डिलीट फॉर एवरीवन' फीचर को कंपनी सबसे पहले 2017 में लेकर आई थी। मौजूदा समय में ये सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले फीचर में से एक है। कई बार जब यूजर गलती से किसी ग्रुप या किसी शख्स को कोई मैसेज या तस्वीर, वीडियो आदि भेज देते हैं तो वे इसे डिलीट कर सकते हैं।

वाटसेप ने शुरुआत में इसके लिए सात मिनट निर्धारित किए थे। कुछ महीनों बाद इस समयसीमा को एक घंटे से ज्यादा 68 मिनट का कर कर दिया गया। इसके बाद आप सभी के लिए मैसेज डिलीट नहीं कर सकते हैं। बहरहाल, अब कंपनी ऐसा विकल्प देने पर विचार कर रही है जिसके तहत यूजर कभी भी अपना मैसेज डिलीट कर सकेंगे।

'डिलीट फॉर एवरीवन' फीचर पर अभी भी काम जारी

रिपोर्ट के अनुसार वाटसेप के v2.21.23.1 एंड्रॉइड बीटा वर्जन में नया फीचर देखा गया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस फीचर पर अभी भी काम जारी है और यूजर्स को इस नए अपडेट के बारे में फिलहाल बहुत उत्साहित नहीं होना चाहिए।

फिलहाल ये भी साफ नहीं है कि नया फीचर कब तक यूजर्स के लिए रिलीज किया सकेगा। वाटसेप यूजर्स को मैसेजिंग चैट में पर्सनल और ग्रुप चैट से मैसेज डिलीट करने के लिए अभी सिर्फ एक घंटे से कुछ अधिक का समय मिलता है। मैसेज डिलीट करने पर स्क्रिन पर एक सूचना दी जाती है कि 'यह संदेश डिलीट कर दिया गया है।' 

इसके अलावा, WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार WhatsApp के iOS संस्करण में एक नया वीडियो प्लेबैक इंटरफेस मिल सकता है। इससे कोई भी वीडियो को फुलस्क्रीन में पॉज या प्ले कर सकेगा या पिक्चर-इन-पिक्चर (PiP) विंडो को बंद कर सकेगा। यह सुविधा पहले से ही कुछ उन यूजर्स को दिख रही है जो ऐप का v2.21.220.15 iOS बीटा वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं। यह फीचर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए अक्टूबर में रोल आउट किया गया था।

टॅग्स :व्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए

कारोबारSIM Binding Rules: अब बिना सिम के नहीं चलेंगे व्हाट्सएप व अन्य मैसेजिंग ऐप, दूरसंचार विभाग ने सख्त किए नियम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की