लाइव न्यूज़ :

WhatsApp Cashback Offer: अब व्हाट्सएप पेमेंट्स के इस्तेमाल पर यूजर्स को मिलेगा इतने रुपए का कैशबैक, यहां जानें इस रिवार्ड को पाने का आसान तरीका

By आजाद खान | Updated: May 29, 2022 14:11 IST

WhatsApp Cashback Offer: इस ऑफर पर बोलते हुए कंपनी ने कहा, “हम चुनिंदा व्हाट्सएप यूजर्स के लिए कैशबैक प्रमोशन शुरू कर रहे हैं। यदि आप इसे पाने के योग्य हो जाते हैं, तो आप पात्र प्राप्तकर्ता को पैसे भेजते समय एक उपहार आइकन को देखे सकते हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देव्हाट्सएप लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए यूजर्स को कैशबैक दे रहा है। यह कैशबैक सभी योग्य यूजर्स को ही मिलेगा। इसके लिए कंपनी ने कुछ नियम और शर्ते भी रखी है।

WhatsApp Payments Rs 35 Cashback Offer: व्हाट्सएप अपने यूजर्स को व्हाट्सएप पेमेंट्स को ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल में लाने के लिए एक नया ऑफर लाॉन्च किया है। इस ऑफर के तहत व्हाट्सएप कंपनी अपने यूजर्स को 35 रुपए का कैशबैक देगा। इस कैशबैक को पाने के लिए व्हाट्सएप कंपनी ने कुछ शर्ते भी लागू की है। कंपनी का कहना है कि जो यूजर्स इस ऑफर को पाने के योग्य होंगे, उन्हें ही केवल यह कैशबैक मिलेगा। व्हाट्सऐप के FAQ पेज पर इस बात का पूरा जिक्र किया गया है। आइए जानते है कि क्या है यह ऑफर और आप इसे इसे कैसे पा सकते हैं। 

क्या है यह ऑफर 

आपको बता दें कि व्हाट्सएप कंपनी ने अपने व्हाट्सएप पेमेंट्स के उपयोग को ज्यादा बढ़ाने के लिए एक कैशबैक का नया ऑफर लेकर आया है। यह ऑफर सभी के लिए तो हैं, लेकिन जब आप इस ऑफर के लिए योग्य होंगे तो ही यह कैशबैक आपको मिलेगा। बताया जा रहा है कि इसके तहत आपको तीन बार 35 रुपए के कैशबैक मिलेंगे जब भी आप किसी तीन अलग-अलग यूजर्स को पैसे भेजेंगे। कंपनी ने आगे कहा है कि यह ऑफर आपको तब जाकर मिलेगा जब आप इसे पाने के योग्य होंगे और आप तीन बार तीन अलग लोगों को पैसे भेजेंगे। ऐसे में अगर आपको यह ऑफर नहीं मिला होगा तो आप इस कैशबैक को नहीं पा सकते है। 

इस पर क्या कहा है कंपनी ने

व्हाट्सएप के एफएक्यू पेज पर खबर साझा करते हुए, सोशल मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने कहा कि हम चुनिंदा यूजर्स के लिए कैशबैक प्रमोशन लेकर आए हैं और अगर आप प्रमोशन के लिए एलीजिबल होते हैं तो ऐसे में अगर आप किसी एलीजिबल रिसीवर को पैसे भेजते हैं तो आपको एक गिफ्ट आइकन नजर आएगा।

हर बार मिलेगा 35 रुपए का कैशबैक

कंपनी का कहना है कि जह आप योग्य रहेगें और आप तीन अलग-अलग लोगों को पैसे भेजेंगे तो ऐसे में आपको तीन पर 35 रुपए के कैशबैक मिलेंगे। व्हाट्सएप ने यह भी साफ किया है कि पैसे भेजने पर अगर पाने वाला व्हाट्सएप पेमेंट्स पर रजिस्टर नहीं किया है तो उसे पहले आपको इनवाइट करना होगा और फिर उसे पैसे भेजने होंगे। जो लोग पहले से ही व्हाट्सएप पेमेंट्स का इस्तेमाल कर रहे है, उन्हें आप बिना इनवाइट किए ही पैसे भेज सकते हैं और कैशबैक पा सकते है। इस ऑफर की अच्छी बात यह है कि कैशबैक पाने के लिए पैसे भेजने की कोई न्यूनतम सीमा कंपनी ने तय नहीं की है। 

कैशबैक पाने के शर्तें व नियम क्या है

इस कैशबैक को पाने के लिए शर्तें व नियम नीचे बताए गए है। कृपया करके पैसे भेजने से पहले इसे एक बार जरूर पढ़ लें। 

1. एलीजिबल रिसीवर को पैसे भेजने पर आपको एक गिफ्ट आइकन दिखाई देगा। 2. इसके साथ आपका व्हाट्सएप अकाउंट कम से कम 30 दिन पुराना होना चाहिए। 3. कैशबैक को पाने के लिए व्हाट्सएप पर पैमेंट के लिए बैंक अकाउंट डीटेल्स रजिस्टर करना है जरूरी है।4. यही नहीं जिस यूजर को आप पैसे भेज रहे हैं, उनका व्हाट्सएप पैमेंट के लिए पहले से ही रजिस्टर किया होना जरूरी है।     ऐसे में अगर आप किसी ऐसे यूजर को पैसे भेज रहे हैं जिन्होंने पैमेंट्स के लिए रजिस्टर नहीं किया है     तो पैसे भेजने से पहले उन्हें आपको रजिस्टर करने के लिए इनवाइट भेजना होगा।5. इसके साथ आपके फोन में व्हाट्सएप का लेटेस्ट वर्जन करें इंस्टॉल।

 (नोट बता दें कि व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट यूजर्स इस प्रमोशन के लिए एलीजिबल नहीं हैं।)

कैशबैक पाने का आसान तरीका

1) इसके लिए सबसे पहले आप व्हाट्सएप एप को खोलें और फिर पैमेंट ऑप्शन पर जाएं।2) फिर आप उस कॉन्टैक्ट के नाम पर क्लिक करें जिन्हें आप पैसे भेजना चाहते हैं,    ऐसे में अगर उन्होंने पैमेंट्स के लिए व्हाट्सऐप पर रजिस्टर किया हुआ है तो आपको उनके नाम के आगे गिफ्ट आइकन बना नजर आएगा।    अगर आपको गिफ्ट आइकन नजर नहीं आता है तो आप पैसे भेजने से पहले उन्हें आपको इनवाइट करना होगा। 3) इसके बाद जितने पैसे आप भेजना चाहते हैं अमाउंट डालें और सेंड पैमेंट पर टैप कर UPI PIN डाल कर पैसे भेज दें। 4) इसके बाद आपके अकाउंट में 35 रूपए का कैशबैक आ जाएगा। 

टॅग्स :व्हाट्सऐपऑनलाइनटेक्नोपेमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारUPI Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएगा UPI पेमेंट का तरीका, जानें RBI का नया नियम

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबारयूपीआई के नियमों में बदलाव, लेनदेन करने से पहले जान लें ये बड़ी बातें

भारतUPI Transaction Rules: UPI के जरिए पेमेंट के दौरान हो गए धोखाधड़ी का शिकार, तो अब मिलेगा मुआवजा, जानें कैसे

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की