लाइव न्यूज़ :

Vodafone प्रीपेड यूजर्स को मिलेगा 100 प्रतिशत कैशबैक, जानें क्या है ऑफर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 5, 2018 15:25 IST

Vodafone कंपनी Reliance Jio और Airtel के '100 percent cashback' ऑफर की तरह यूजर को चुनिंदा प्रीपेड रीचार्ज पर 100 प्रतिशत कैशबैक ऑफर दे रही है। वोडाफोन अपने तीन प्लान्स में कैशबैक ऑफर दे रही है। जिसमें 399 रुपये, 458 रुपये और 509 रुपये का रीचार्ज प्लान मौजूद है।

Open in App
ठळक मुद्देVodafone के चुनिंदा प्रीपेड रीचार्ज पर मिलेगा कैशबैक ऑफरMyVodafone ऐप अकाउंट में क्रेडिट होगा कैशबैककैशबैक 50 रुपये के कूपन के रूप में मिलेगा जिसे अगले रीचार्ज पर इस्तेमाल किया जा सकेगा

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने जियो और एयरटेल को टक्कर देने के लिए कमर कस ली है। Vodafone अपने यूजर्स को लुभाने के लिए एक से बढ़कर एक रीचार्ज प्लान ला रही है। कंपनी ने हाल ही में सस्ते रीचार्ज पैक भी लॉन्च किए हैं। अब कंपनी Reliance Jio और Airtel के '100 percent cashback' ऑफर की तरह यूजर को चुनिंदा प्रीपेड रीचार्ज पर 100 प्रतिशत कैशबैक ऑफर दे रही है। वोडाफोन अपने तीन प्लान्स में कैशबैक ऑफर दे रही है। जिसमें 399 रुपये, 458 रुपये और 509 रुपये का रीचार्ज प्लान मौजूद है।

वोडाफोन 100% कैशबैक ऑफर

बता दें कि कैशबैक 50 रुपये के कूपन के रूप में मिलेगा जिसे अगले रीचार्ज पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। इन प्लान्स को रीचार्ज कराने के बाद यूजर को कूपन उनके MyVodafone ऐप अकाउंट में क्रेडिट किया जाएगा। वोडाफोन के 399 रुपये, 458 रुपये और 509 रुपये वाले प्लान में यूजर को रोज 1.4 जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा रोज 100 एसएमएस, अनलिमिटेड कॉल का फायदा मिलता है। यह प्लान क्रमश:  70 दिनों, 80 दिनों और 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं।

vodafone

बता दें कि 399 रुपये का रीचार्ज करने पर 50 रुपये के 8 कूपन, 458 रुपये का रीचार्ज करने पर 9 कूपन और 509 रुपये के रीचार्ज पर 10 कूपन दिए मिलेंगे। Telecom Talk की रिपोर्ट के मुताबिक, Vodafone का यह ऑफर चुनिंदा सर्किल में 199 रुपये के रीचार्ज पर भी दिया जा रहा है।

कैशबैक ऑफर सभी सर्कल में नहीं उपलब्ध

Vodafone ने बताया कि 100 प्रतिशत कैशबैक ऑफर चुनिंदा सर्कलों में ही उपलब्ध है। हिमाचल प्रदेश  में वोडाफोन यूजर को केवल 458 रुपये के रीचार्ज पर फुल कैशबैक का लाभ मिलेगा। बता दें कि यह बिहार, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सर्किल में 399 रुपये वाला प्लान 409 रुपये में, 458 रुपये वाला प्लान 459 रुपये में और 509 रुपये वाला प्लान 529 रुपये में मिलता है।

टॅग्स :वोडाफ़ोनरिलायंस जियोएयरटेलप्रीपेड प्लानटेलीकॉम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

भारत….लेकिन डाटा का उपयोग कितना और कहां हो रहा है?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की