लाइव न्यूज़ :

Vodafone का नया प्लान देगा Jio और Airtel को चुनौती, सिर्फ 99 रु में मिलेगा अनलिमिटेड कॉल

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 13, 2018 17:16 IST

वोडाफोन का यह पैक जियो के 98 रुपये और एयरटेल के 99 रुपये वाले रीचार्ज पैक को चुनौती देगा। जियो के पैक में कॉलिंग बेनिफिट्स के साथ-साथ डेटा भी मिलता है।

Open in App
ठळक मुद्देVodafone के नए प्लान की वैधता 28 दिनों की होगीवोडाफोन का 99 रुपये वाला प्लान कंपनी की वेबसाइट और ऐप पर उपलब्धजियो के पैक में कॉलिंग बेनिफिट्स के साथ-साथ डेटा भी मिलता है

नई दिल्ली, 13 अगस्त: जियो ने टेलीकॉम सेक्टर में कदम रखते ही अपने यूजर्स के लिए फ्री अनलिमिटेड कॉल ऑफर का वादा किया था। Jio के बाद से दूसरी टेलीकॉम सर्विस कंपनी एयरटेल, आइडिया और बीएसएनएल के बीच भी डेटा और अनलिमिटेड कॉल की सुविधा देने को लेकर जंग शुरू हो गई थी। अब कंपनियों की कोशिश है कि यूजर्स को सस्ती कीमत में ज्यादा बेनिफिट दिया जाए। इसी के तहत Vodafone ने अपने प्रीपेड यूजर्स को ध्यान में रखते हुए 99 रुपये का रीचार्ज पैक पेश किया है। इस पैक में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलेगी। वहीं, Airtel का भी 99 रुपये वाला प्लान बाजार में पहले से मौजूद है।

बता दें कि वोडाफोन का यह पैक जियो के 98 रुपये और एयरटेल के 99 रुपये वाले रीचार्ज पैक को चुनौती देगा। जियो के पैक में कॉलिंग बेनिफिट्स के साथ-साथ डेटा भी मिलता है।

क्या मिलेगा Vodafone के 99 रुपये प्लान में

वोडाफोन के नए 99 रुपये वाले रीचार्ज पैक में यूजर्स को रोज 250 मिनट और एक हफ्ते में 1,000 मिनट तक कॉल की सुविधा मिलेगी। अगर आप इस प्लान को लेना चाहते हैं तो यह वोडाफोन के ऑफिशल ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध है। 99 रुपये वाले नए वोडाफोन पैक की वैलिडिटी 28 दिन की है। हालांकि, इस पैक में ग्राहकों को कोई डेटा या एसएमएस बेनिफिट्स नहीं मिलते।

Jio 99 रुपये वाला प्लान

वहीं, जियो के 98 रुपये वाले प्लान में यूजर को रोज 1 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 एमएमएस मिलते हैं। Reliance Jio के इस प्लान की वैधता भी 28 दिन की है।

Airtel 99 रुपये वाला प्लान

बता दें कि इस प्राइस सेगमेंट में एयरटेल का भी 99 रुपये वाला प्लान मौजूद है। Airtel के 99 रुपये वाले प्लान में यूजर को लोकल, एसटीडी कॉलिंग, 1 जीबी डेटा और 100 एसएमएस मिलते हैं। गौर करने वाली बात यह है कि एयरटेल के इस प्लान की वैधता केवल 10 दिन की है। जबकि वोडाफोन और जियो के पैक की वैधता 28 दिन है।

टॅग्स :वोडाफ़ोनजिओएयरटेलप्रीपेड प्लान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की