लाइव न्यूज़ :

Vivo के इस फोन में है आईफोन X का यह खास फीचर, सेल्फी के लिए 24 MP का फ्रंट कैमरा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 23, 2018 17:05 IST

Vivo V9 में मौजूद इसी नॉच में 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को ड्यूल रियर कैमरे के साथ पेश किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देफोन में मौजूद इसी नॉच में 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।V9 की बिक्री फ्लिपकार्ट पर 25 मार्च से शुरू होगी।

नई दिल्ली, 23 मार्च। स्मार्टफोन मेकर कंपनी Vivo ने भारत में अपना Vivo V9 लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारियां पहले ही ऑनलाइन आ चुकी थी। कंपनी ने अपने इस नए स्मार्टफोन की कीमत 22,990 रुपये रखी है। इस स्मार्टफोन को यूजर्स ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। इसके अलावा, यह फोन ऑफलाइन मार्किट में भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

इस फोन के खासियत की अगर बात करें तो Vivo V9 में आईफोन X जैसा 'नॉच' दिया गया है। फोन में मौजूद इसी नॉच में 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, फोन को ड्यूल रियर कैमरे के साथ पेश किया गया है।

इसे भी पढ़ें: Idea यूजर्स को मिलेगा रोज के 5GB और 7GB डाटा, साथ ही 3,300 रुपये तक का कैशबैक

Vivo V9 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

जैसा कि हमने पहले ही बताया है Vivo V9 को भारत में 22,990 रुपये के साथ उतारा गया है। फोन का सिर्फ एक वेरिएंट होगा- 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज। फोन को शैंपेन गोल्ड, पर्ल ब्लैक और सेफायर ब्लू रंग में उपलब्ध कराया गया है। V9 की बिक्री फ्लिपकार्ट पर 25 मार्च से शुरू होगी। इसी तारीख से फोन ऑफलाइन मार्केट में भी उपलब्ध हो जाएगा।

 

Vivo V9 के स्पेसिफिकेशन

ड्यूल-सिम वीवो वी9 में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद है 4 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है। वीवो का लेटेस्ट स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलेगा।

अब बात वीवो V9 के कैमरे की। फ्रंट पैनल पर 24 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर वाला है। फ्रंट कैमरा एआर स्टीकर्स, फेस अनलॉक और फेस ब्यूटी मोड जैसे फीचर के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इन फीचर से बेहतर आउटपुट पाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को इस्तेमाल में लाया जाता है। वहीं, पिछले हिस्से पर दो सेंसर हैं। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी 5 मेगापिक्सल का। रियर कैमरे का भी अपर्चर एफ/2.0 ही है। इसमें कोई दोमत नहीं कि यूज़र रियर कैमरे से बोकेह इफेक्ट हासिल कर पाएंगे।

इसे भी पढ़ें: BSNL दे रहा यूजर्स को 45GB डाटा, नए प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा

बैटरी 3260 एमएएच की है। वीवो वी9 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। बता दें कि इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है। थाइलैंड में लॉन्च किए गए इस फोन को गोल्ड व ब्लैक सेरामिक रंग में उपलब्ध कराया गया है। इसकी कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 154.81x75.03x7.89 मिलीमीटर है और वज़न 150 ग्राम।

टॅग्स :वीवोफ्लिपकार्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

कारोबारत्योहारी मांग 23-25 ​​प्रतिशत तक बढ़ी, अमेजन ने कहा-2 दिन में 38 करोड़ से ज्यादा ग्राहक, फ्लिपकार्ट उपयोगकर्ताओं की संख्या में 21 प्रतिशत की वृद्धि

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की