लाइव न्यूज़ :

YouTube Down: वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब हुआ डाउन, परेशान यूजर्स ने ट्विटर पर की शिकायत

By आजाद खान | Updated: April 11, 2023 12:34 IST

डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, इस आउटेज के कारण यूट्यूब के यूजर्स को कोई भी कंटेंट देखने में काफी दिक्क्त हो रही है। ऐसे में यूजर्स ने इसकी शिकायत ट्विटर पर की है।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब के डाउन होने की खबर सामने आई है। ऐसे में डाउनडिटेक्टर के अनुसार, यह आउटेज मंगलवार सुबह करीब 5.30 बजे के बाद से ज्यादा देखा गया है।यह आउटेज क्यों हुआ था इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है और न ही इस पर अभी तक कंपनी के ओर से कोई बयान आया है।

Tech News: वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब (YouTube) के डाउन होने के कारण यूजर्स को इसके वीडियो को चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। इस तरीके से डाउन रहने वाले साइट व एप्स को ट्रैक करने वाली आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर (Downdetector) ने बताया कि दुनिया भर के हजारों यूजर्स को यूट्यूब के कंटेंट को चलाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। 

कंपनी के तरह से अभी तक नहीं आया है कोई आधिकारिक बयान

डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, यह आउटेज मंगलवार सुबह करीब 5.30 बजे के बाद से ज्यादा देखा गया है। ऐसे में यह आउटेज किस कारण हुआ था, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। साथ ही अभी तक यूट्यूब के ओर से भी इसे लेकर अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है। आउटेज के कारण कंटेंट स्ट्रीमिंग नहीं कर पा रहे यूजर्स ने इसकी शिकायत ट्विटर पर की है। 

फरवरी में भी था यूट्यूब डाउन

आपको बता दें कि यूट्यूब इसी साल फरवरी में भी डाउन था और वह इस बार लंबे समय तक डाउन रहा था। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडेटेक्टर ने बताया था वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब 28 फरवरी को लंबे समय से डाउन था और इस दौरान आठ से 12 हजार लोगों ने यूट्यूब के डाउन होने की शिकायत की थी। 

डाउनडेटेक्टर के मुताबिक, इस आउटेज में 43 फीसदी ऐसे यूजर्स थे जिन्हें वीडियो चलाने में दिक्कत हो रही थी। वहीं 38 फीसदी ऐसे यूजर्स थे जिन्हें यह समस्या एप चलाते वक्त देखी थी। रिपोर्ट के अनुसार, यूट्यूब के वेबसाइट पर भी यह समस्या देखी गई थी और 18 फीसदी लोगों ने इस परेशानी को रिपोर्ट किया था।  

टॅग्स :यू ट्यूबयुट्यूब वीडियोट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

क्राइम अलर्टकुवैत में रह रही मां को बेटी का आखिरी मैसेज, बोली- 'मम्मी आई लव यू' , फिर यूट्यूबर ने कर ली आत्महत्या

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: 10 रुपये का पेट्रोल और 500 का नोट, देखकर हंसी नहीं रुकेगी, वीडियो इंटरनेट पर वायरल

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की