लाइव न्यूज़ :

Twitter ने दुनियाभर में बंद किए हजारों फर्जी समाचार अकाउंट

By भाषा | Updated: September 21, 2019 05:58 IST

टि्वटर ने इसके साथ ही सऊदी अरब के रॉयल कोर्ट एडवाइजर सऊद अल काहतनी का टि्वटर अकाउंट भी बंद कर दिया। इसने चीन आधारित 4,302 अकाउंटों को भी बंद कर दिया जो हांगकांग में प्रदर्शनकारियों के बीच मतभेद पैदा करने की कोशिश कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देइसने एक पृथक समूह के 4,258 अकाउंटों को भी बंद कर दिया जो यूएई से संचालित हो रहे थे और संदेशों के जरिए कतर तथा यमन को निशाना बना रहे थे।टि्वटर ने एक बयान में कहा कि ये अकाउंट क्षेत्रीय मुद्दों पर ट्वीट कर अकसर झूठी सूचना फैलाते थे। 

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट टि्वटर ने शुक्रवार को कहा कि उसने दुनियाभर में ऐसे फर्जी समाचार अकाउंटों को बंद कर दिया है जो झूठी सूचनाएं फैला रहे थे। टि्वटर की सुरक्षा टीम ने कहा कि इस कदम से सऊदी समर्थक अकांउट प्रभावित हुए हैं जो मिस्र और संयुक्त अरब अमीरात से संचालित हो रहे थे और कतर तथा यमन पर केंद्रित थे। इनमें अनेक अकाउंट चीन के भी हैं जो हांगकांग में प्रदर्शनकारियों के बीच मतभेद पैदा करने पर केंद्रित थे। 

सुरक्षा टीम ने कहा कि इसके अलावा स्पेन और इक्वाडोर से संचालित फर्जी टि्वटर अकाउंटों को भी बंद कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने फेसबुक ने भी पश्चिम एशिया तथा हांगकांग पर केंद्रित मिस्र और सऊदी अरब से संचालित अकाउंटों को बंद कर दिया था। टि्वटर ने ऐसे 273 अकाउंटों को हटा दिया जो सऊदी अरब के प्रतिद्वंद्वियों कतर और ईरान तथा अन्य देशों के बारे में गलत सूचना फैला रहे थे और सऊदी सरकार का समर्थन कर रहे थे। 

ये अकाउंट संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और मिस्र में आधारित प्रौद्योगिकी कंपनी डॉटडेव द्वारा ‘‘संचालित और प्रबंधित’’ थे। डॉटडेव ने टिप्पणी के आग्रह पर कोई जवाब नहीं दिया। सऊदी अरब ने यूएई, बहरीन और मिस्र के साथ मिलकर जून 2017 से कतर का यह कहकर आर्थिक बहिष्कार कर रखा है कि वह ईरान से करीबी संबंध रखने वाले चरमपंथी समूहों से संबंध रखता है। 

टि्वटर ने इसके साथ ही सऊदी अरब के रॉयल कोर्ट एडवाइजर सऊद अल काहतनी का टि्वटर अकाउंट भी बंद कर दिया। इसने एक पृथक समूह के 4,258 अकाउंटों को भी बंद कर दिया जो यूएई से संचालित हो रहे थे और संदेशों के जरिए कतर तथा यमन को निशाना बना रहे थे। टि्वटर ने एक बयान में कहा कि ये अकाउंट क्षेत्रीय मुद्दों पर ट्वीट कर अकसर झूठी सूचना फैलाते थे। 

इसने चीन आधारित 4,302 अकाउंटों को भी बंद कर दिया जो हांगकांग में प्रदर्शनकारियों के बीच मतभेद पैदा करने की कोशिश कर रहे थे। इससे पहले अगस्त महीने में भी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ने चीन से संचालित दो लाख से अधिक फर्जी अकाउंटों की पहचान की थी जो हांगकांग में जनता के बीच मतभेद पैदा करने की कोशिश कर रहे थे। फेसबुक और ट्विटर दोनों ही चीन में प्रतिबंधित हैं। ट्विटर ने इक्वाडोर से संचालित 1,019 अकाउंटों को भी बंद कर दिया।

टॅग्स :ट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेस्टेज पर धुआं देखते ही डर गईं नन्हीं कलाकार! स्कूल फंक्शन का ये Video देख हंसी नहीं रुकेगी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की