लाइव न्यूज़ :

बंद हो रहे हैं टिकटॉक की तरह वीडियो बनाने वाले ये 2 एप, आपका भी है अकाउंट तो करें ये उपाय

By रजनीश | Updated: June 16, 2020 12:16 IST

टिकटॉक की धूम से तो सभी लोग परिचित होंगे। टिकटॉक की तरह ही उसी कंपनी का एक शॉर्ट वीडियो एप वीगो भी काफी प्रचलित एप है। जो लोग वीगो एप का इस्तेमाल करते हैं उनके लिए यह खबर निराशा भरी हो सकती है..

Open in App
ठळक मुद्देगूगल प्ले स्टोर पर लिस्टिंग के अनुसार वीगो वीडियो की 2017 की लॉन्चिंग के बाद से अब तक 10 करोड़ से ज्यादा बार इंस्टाल किया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक यह भी कहा गया कि वीगो वीडियो के मई महीने में लगभग 40,000 मंथली एक्टिव यूजर्स थे।

टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइटडांस ने घोषणा किया कि वो अपने शॉर्ट वीडियो एप वीगो वीडियो और वीगो लाइट को इस साल के अक्टूबर महीने में बंद कर देगा। यह चाइनीज इंटरनेट कंपनी वीगो यूजर्स को अपने वीडियोज को टिकटॉक पर एक्सपोर्ट करने का विकल्प दे रही है।

ये दोनों ही एप्स काफी हद तक टिकटॉक की तरह ही वीडियो एप हैं। इन दोनों ही एप्स में यूजर्स लिप सिंकिंग के जरिए वीडियो बनाते हैं। कंपनी ने “a farewell letter,” में विगो वीडियो और विगो लाइट एप को बंद करने का एलान किया है, हालांकि कंपनी ने इन दोनों एप्स को बंद करने का कारण नहीं बताया है। 

गूगल प्ले स्टोर पर लिस्टिंग के अनुसार वीगो वीडियो की 2017 की लॉन्चिंग के बाद से अब तक 10 करोड़ से ज्यादा बार इंस्टाल किया गया है। वहीं वीगो लाइट एप को 5 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया गया है।

टेकक्रंच की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह भी कहा गया कि वीगो वीडियो के मई महीने में लगभग 40,000 मंथली एक्टिव यूजर्स थे।

बाइटडांस वीगो वीडियो को 31 अक्टूबर को पूरी तरह से बंद कर देगी। इसके साथ ही ब्राजील और मिडिल ईस्ट के देशों में भी इसे बंद किया जा रहा है। इसी के साथ कंपनी वीगो के लाइट एप को भी बंद कर देगी।ये है अपने वीडियो को बचाए रखने का उपायऐसे यूजर्स जो वीगो एप पर वीडियो बनाते हैं और जिनके कई सारे वीडियोज हैं ऐसे लोगों की मेहनत बर्बाद नहीं जाएगी। वो अपने वीडियोज को टिकटॉक पर एक्सपोर्ट कर सकते हैं। जिसके बाद उनके सारे वीडियोज टिकटॉक पर देखे जा सकेंगे।

टॅग्स :टिक टोक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके10 Videos of Wildlife: खूबसूरत के साथ खतरनाक भी...जंगल के 10 वीडियो देखिए, डर भी लगेगा, मौज भी आएगी

टेकमेनियाNepal: चाइनीज ऐप "टिक टॉक" पर सरकार ने लगाया बैन, अब नहीं पोस्ट कर सकेंगे वीडियो

ज़रा हटकेकुल्हड़ कपल के बाद पाकिस्तानी टिक टॉक स्टार का प्राइवेट वीडियो हुआ लीक, अब अलिजा ने की भावुक अपील..

ज़रा हटकेफिटनेस चैलेंज पूरा करते हुए हद से ज्यादा पानी पीना पड़ा महंगा, टिकटॉकर को अस्पताल में करना पड़ा भर्ती

ज़रा हटके10 घंटे तक TikTok वीडियो देखने के लिए ये कंपनी दे रही है 100 डॉलर प्रति घंटे के हिसाब से पैसे, 31 मई है आवेदन करने की आखिरी तारीख

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की