लाइव न्यूज़ :

नई सिम के लिए अब आधार जरूरी नहीं, आईडी-एड्रेस प्रूफ से भी बन जाएगी बात

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 11, 2018 09:20 IST

टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने जारी किए नए दिशा-निर्देश. मौजूदा ग्राहकों को नई सिम देने के लिए कंपनियां आधार ई-केवाईसी का इस्तेमाल नहीं कर सकतीं.

Open in App

टेलीकॉम डिपार्टमेंट (डीओटी) ने टेलीकॉम कंपनियों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. मौजूदा ग्राहकों को नई सिम देने के लिए कंपनियां आधार ई-केवाईसी का इस्तेमाल नहीं कर सकतीं. नए सिम कार्ड के रजिस्ट्रेशन के लिए भी आधार का नंबर देना जरूरी नहीं है. यह काम अब आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ के जरिए ही किया जाएगा.

इनके अलावा अब नए सिम कार्ड के रजिस्ट्रेशन के लिए ग्राहक के पास दूसरा सिम कार्ड होना भी जरूरी है, क्योंकि इसी आधार पर नई सिम दी जाएगी. दूसरी सिम पर ही ओटीपी नंबर आएगा जिससे ग्राहक का वेरिफिकेशन किया जाएगा. नए दिशा-निर्देशों के अनुसार टेलीकॉम कंपनियां अब कस्टमर एक्यूजिशन फॉर्म (सीएएफ) के जरिए वेरिफिकेशन करेंगी. इसमें ग्राहक की लाइव फोटो और एड्रेस प्रूफ की स्कैन इमेज लगानी होगी.

लाइव फोटो में सीएएफ नंबर, रिटेल आउटलेट का नाम, आइडेंटिटी प्रूफ और यूनिक कोड वॉटरमार्क करना होगा. साथ ही फोटो पर समय और तारीख भी दर्ज करनी होगी. आईडी प्रूफ का क्यूआर कोड भी स्कैन कर सकते हैं ऐसे आईडी प्रूफ जिनमें क्यूआर कोड रहता है, उसे भी स्कैन कर सकते हैं. जैसे, अगर कोई ग्राहक अपना आधार कार्ड देता है, तो उसे स्कैन कर उसका नाम, लिंग, जन्मतिथि को लिया जा सकता है.

किसी परिजन का मोबाइल नंबर भी दे सकते हैं अगर ग्राहक के पास पहले से कोई सिम नहीं है तो उसे अपने किसी परिजन का मोबाइल नंबर देना होगा, जिस पर ओटीपी आएगा. जो ग्राहक के दस्तखत के तौर पर मान्य होगा. सिम कार्ड रजिस्ट्रेशन के लिए ग्राहक के दिए गए आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ का वेरिफिकेशन करना टेलीकॉम कंपनियों की जिम्मेदारी होगी.

एक दिन में मिलेंगी सिर्फ 2 सिम टेलीकॉम कंपनियां डिजिटल केवाईसी प्रोसेस का उपयोग कर ग्राहक को हर दिन उनके आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ के जरिए सिर्फदो सिम कार्ड दे सकेंगी. ग्राहक के दूसरे नंबर पर मिले ओटीपी के जरिए ही टेली-वेरिफिकेशन किया जाएगा.

टॅग्स :आधार कार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

कारोबारAadhaar Update for Kids: पेरेंट्स ध्यान दें! बच्चों के आधार कार्ड के लिए जरूरी हैं ये दो बायोमेट्रिक अपडेट, यहाँ पढ़ें पूरी डिटेल

कारोबारक्या आधार कार्ड जन्मतिथि का प्रमाण है? जानें UIDAI की गाइडलाइन

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की