लाइव न्यूज़ :

Samsung के बजट स्मार्टफोन Galaxy M20 की आज सेल, फोन पर मिल रहा है 3,110 रुपये का फायदा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 5, 2019 10:34 IST

Samsung Galaxy M20 की बात करें तो आज इसे सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यह सेल 12 बजे होगी। ई-कॉमर्स साइट अमेजन और कंपनी के आधिकारिक साइट पर इस फोन को खरीद सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देAmazon के साथ ही इस फोन को कंपनी के ऑनलाइन स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता हैGalaxy M20 में वॉटरड्रॉप नॉच Infinity-V डिस्प्ले दिया गया हैस्मार्टफोन का मुकाबला बजट सेगमेंट में Xiaomi और Realme से होगी

साउथ कोरियन सैमसंग ने हाल ही में अपने Galaxy M सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन्स Galaxy M10, M20 और Galaxy M30 लॉन्च किए है। इनमें सबसे पहले सैमसंग गैलेक्सी एम 10 और गैलेक्सी एम 20 को सबसे पहले लॉन्च किया गया था। इन फोन्स में से Samsung Galaxy M20 की बात करें तो आज इसे सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यह सेल 12 बजे होगी। ई-कॉमर्स साइट अमेजन और कंपनी के आधिकारिक साइट पर इस फोन को खरीद सकते हैं।

फोन की खासियत है कि इसमें वॉटरड्रॉप नॉच Infinity-V डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन में ड्यूल रियर कैमरा मौजूद है। स्मार्टफोन का मुकाबला बजट सेगमेंट में Xiaomi और Realme से होगा।

Samsung Galaxy M20 की कीमत

भारतीय बाजार में Galaxy M20 की कीमत 10,990 रुपये रखी गई है। यह कीमत 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की है। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले फोन की कीमत 12,990 रुपये होगी।

कंपनी ने Reliance Jio के साथ भी पार्टनरशिप की है। इसके तहत 10 महीने तक दोगुना डेटा दिया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स की खरीद पर आपको जियो की ओर से 198 रुपये और 299 रुपये प्लान के साथ 10 रिचार्ज के लिए डबल डेटा ऑफर मिलेगा, जिसमें ग्राहकों को कुल 3,110 रुपये का फायदा होगा। साथ ही अमेजन टोटल डैमेज प्रोटेक्शन प्लान भी दे रहा है, जो कि 699 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है। वहीं, फोन में 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI शामिल हैं।

Samsung Galaxy M20 के स्पेसिफिकेशंस

वहीं, M20 में 6.3 इंच का इंफीनिटी V डिस्प्ले है। फोन के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा दिया गया है। इस फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। गैलेक्सी M10 में जहां 3400mAh की बैटरी है। वहीं M20 में 5000mAh की बैटरी दी गई है। Galaxy M20 को 3 जीबी और 4 जीबी रैम वेरिएंट और 32 जीबी व 64 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है जिसे आप 512 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

टॅग्स :सैमसंग गैलेक्सीस्मार्टफोनअमेजनमोबाइलसेलजियोऑफर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की