लाइव न्यूज़ :

ट्रिपल रियर कैमरे वाला Samsung Galaxy A7 (2018) स्मार्टफोन लॉन्च, जानें दूसरी बड़ी खासियतें

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 20, 2018 14:37 IST

कंपनी की ओर से 11 अक्टूबर को एक और स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की खबर है जिसमें 4 रियर कैमरें मौजूद होंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह कंपनी व इंडस्ट्री का पहला चार रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन होगा।

Open in App
ठळक मुद्देसैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) में 6 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले हैकंपनी का यह पहला स्मार्टफोन है जो तीन रियर कैमरे के साथ आता हैइन्हें महीने के आखिर तक भारत में लॉन्च किया जाना है

नई दिल्ली, 20 सितंबर: साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग ने अपना पहला ट्रिपल रियर कैमरा वाला स्मार्टफोन Samsung Galaxy A7 (2018) को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन को मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किया है। कंपनी का यह पहला स्मार्टफोन है जो तीन रियर कैमरे के साथ आता है। बता दें कि कंपनी ने हाल ही में अपने जे सीरीज के दो स्मार्टफोन गैलेक्सी जे4+ और गैलेक्सी जे6+ स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं।

स्मार्टफोन के दूसरे खासियतों की अगर बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) में 6 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले, डॉल्बी एटमस ऑडियो टेक्नोलॉजी, फिंगरप्रिंट सेंसर और 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इन्हें महीने के आखिर तक भारत में लॉन्च किया जाना है।

Samsung Galaxy A7 (2018) की कीमत और उपलब्धता

सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) की कीमत के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। सैमसंग ने बताया है कि यह चुनिंदा यूरोपीय और एशियाई मार्केट में उपलब्ध होगा। इसके अलावा कंपनी की ओर से 11 अक्टूबर को एक और स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की खबर है जिसमें 4 रियर कैमरें मौजूद होंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह कंपनी व इंडस्ट्री का पहला चार रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन होगा। यह स्मार्टफोन गैलेक्सी ए सीरीज परिवार का सदस्य होगा, इसकी पुष्टि एक तरह से कंपनी ने ही कर दी है।

Samsung Galaxy A7 (2018) स्पेसिफिकेशन

इसमें 6 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। फोन में ऑक्टा-कोर चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज है। फोन को रैम और स्टोरेज के आधार पर दो वेरिएंट में पेश किया जाएगा - 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज। फोन में 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। ड्यूल-सिम Samsung Galaxy A7 (2018) आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) में तीन रियर कैमरे हैं। इस सेटअप में एक 24 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.7 है। दूसरा एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर है। इन दोनों सेंसर का साथ निभाता है 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर। इसका अपर्चर एफ/2.2 है। फ्रंट पैनल पर 24 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस सेंसर दिया गया है। यह एफ/2.0 अपर्चर, एलईडी फ्लैश, सेल्फी फोकस और प्रो लाइटनिंग मोड से लैस है।

Samsung Galaxy A7 (2018) के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओेएलटीई, ड्यूल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ग्लोनास, बाइडू और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। बैटरी 3300 एमएएच की है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 159.8x76.8x7.5 मिलीमीटर है और वजन 168 ग्राम। गैलेक्सी ए7 (2018) में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, आरजीबी लाइट सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं।

टॅग्स :सैमसंग गैलेक्सीस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनियासवाल स्मार्टफोन का नहीं, स्मार्ट नजरिये का है !

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए