लाइव न्यूज़ :

5.8 डिस्प्ले के साथ Samsung Galaxy A20e लॉन्च, जानें क्या है खास फीचर्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: April 12, 2019 10:58 IST

Galaxy A20e लॉन्च किया है जो कि गैलेक्सी A20 का छोटा वर्जन हो सकता है। इस डिवाइस को कंपनी ने पोलैंड में लॉन्च किया है। हालांकि फोन की कीमत और बिक्री के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देGalaxy A20e लॉन्च किया है जो कि गैलेक्सी A20 का छोटा वर्जन हो सकता हैफोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता हैफोन के पीछे फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है

साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग ने बाजार में एक और स्मार्टफोन गैलेक्सी A सीरीज के तहत लॉन्च किया है। कंपनी ने Galaxy A20e लॉन्च किया है जो कि गैलेक्सी A20 का छोटा वर्जन हो सकता है। इस डिवाइस को कंपनी ने पोलैंड में लॉन्च किया है। हालांकि फोन की कीमत और बिक्री के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Samsung Galaxy A20 के फीचर्स

GSMArena की रिपोर्ट के मुताबिक, गैलेक्सी A20e में 5.8 इंच का IPS LCD डिस्प्ले है जो HD+ डिस्प्ले और इंफिनिटी V नॉच के साथ आता है। डिवाइस में एग्जिनॉस 7884 SoC दिया गया है जो 3 जीबी रैम और 32 जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Samsung Galaxy A20e

कैमरा की अगर बात करें फोन ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ आता है जो 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर से लैस है। वहीं इसमें अल्ट्रा वाइड लेंस भी दिया गया है। फोन के पीछे फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फ्रंट के मामले में फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। पावर के लिए डिवाइस में 3000mAh की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy A20e

कनेक्टिविटी के मामले में डिवाइस में वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, 4 जी वोल्टी और 3.5mm का ऑडियो जैक दिया गया है। वहीं फोन के बीच में माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिया गया है। डिवाइस दो रंगों में आता है जिसमें ब्लैक और वाइट शामिल है।

टॅग्स :सैमसंग गैलेक्सीस्मार्टफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की