लाइव न्यूज़ :

Samsung Galaxy A10s भारत में लॉन्च, 10 हजार से कम कीमत के इस फोन की आज सेल

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 28, 2019 10:42 IST

Samsung ने भारत में अपना लेटेस्ट एंड्रॉयड स्मार्टफोन Samsung Galaxy A10s को लॉन्च कर दिया है। भारत में इसकी बिक्री आज से शुरू हो चुकी है। फोन को सभी बड़े रिटेल स्टोर्स और ऑनलाइन वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। ड्यूल कैमरे के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन की कीमत 10,000 रुपये से कम है।

Open in App
ठळक मुद्देSamsung Galaxy A10s की बिक्री आज से शुरू हो चुकी हैसैमसंग गैलेक्सी ए10एस की कीमत 9,499 रुपये से शुरू होती हैइसमें 6.2 इंच का HD+ इनफिनिटी-वी डिस्प्ले दिया गया है

साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग ने अपने A सीरीज में विस्तार करते हुए भारत में नया लेटेस्ट स्मार्टफोन पेश कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को Samsung Galaxy A10s के नाम से लॉन्च किया है। Samsung का ये नया फोन पिछले महीने लॉन्च हुए Galaxy A10 का सक्सेसर है।

इसी के साथ ही कंपनी का यह स्मार्टफोन लॉन्च के एक दिन बाद ही बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। फोन को आज से खरीदा जा सकता है। ग्राहक इस स्मार्टफोन को सभी रिटले स्टोर्स, ई-शॉप, सैमसंग ओपेरा हाउस और सभी बड़े ऑनलाइन वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy A10s की कीमत

भारतीय बाजार में सैमसंग गैलेक्सी ए10एस की कीमत की अगर बात करें तो इसे 9,499 रुपये के शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। इस कीमत में फोन का 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये रखी गई है।

Samsung Galaxy A10s

बता दें कि दोनों ही फोन के स्टोरेज एक ही है। कंपनी ने फोन को सिर्फ रैम वेरिएंट में पेश किया है। नया फोन ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।

Samsung Galaxy A10s के स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग गैलेक्सी ए10एस के फीचर्स की अगर बात करें तो इसमें 6.2 इंच का HD+ इनफिनिटी-वी डिस्प्ले दिया गया है। फोन को पावर देगा ऑक्टा-कोर प्रोसेसर। फोन को दो रैम वेरिएंट में पेश किया गया है- 2GB और 3GB। Galaxy A10s फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर रन करेगा। दोनों ही फोन की स्टोरेज 32GB है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

अब बात कैमरे की। फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी A10s में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें f/1.8 अपर्चर लेंस के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में f/2.0 अपर्चर लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ पेश किए गए इस फोन में 4000mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE समेत कई स्टैंडर्ड ऑप्शन मौजूद हैं।

टॅग्स :सैमसंग गैलेक्सीमोबाइलसेलएंड्राइड स्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की