लाइव न्यूज़ :

Redmi Note 8 और Note 8 Pro की कीमत हुई लीक, शेयर इमेज में मिली झलक

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 27, 2019 16:52 IST

Xiaomi कंपनी जल्द ही अपने दो नए स्मार्टफोन को बाजार में लॉन्च करने वाली है। ये स्मार्टफोन्स Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro नाम से आएंगे। फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन को लेकर अभी तक कई खबरें सामने आ चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देXiaomi के प्रेसिडेंट लिन बिन ने दावा किया है कि रेडमी नोट 8 प्रो की बैटरी आसानी से दो दिन तक चलेगीआधिकारिक तौर पर रेडमी नोट 8 प्रो के रिटेल पैकेजिंग को पब्लिक कर दिया गया हैरेडमी ने नोट 8 प्रो के Custom Warcraft Edition को लॉन्च करने की ओर भी इशारा किया है

चीनी कंपनी शाओमी का सब-ब्रैंड रेडमी 29 अगस्त को अपने दो नए स्मार्टफोन Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro को लॉन्च करने वाला है। लॉन्च से पहले ही फोन के कई स्पेसिफिकेशन सामने आ चुके हैं। वहीं, इन सभी लिक्स के बीच रेडमी नोट 8 और रेडमी नोट 8 प्रो की कीमत का भी खुलासा हो चुका है।

फोन की कीमत के साथ-साथ उनके स्टोरेज वेरिएंट की भी जानकारी मिल चुकी है। Redmi के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने आधिकारिक तौर पर रेडमी नोट 8 प्रो के रिटेल पैकेजिंग को पब्लिक कर दिया है। वहीं, Xiaomi के प्रेसिडेंट लिन बिन ने दावा किया है कि रेडमी नोट 8 प्रो की बैटरी आसानी से दो दिन तक चलेगी।

redmi-note-8-and-note-8-pro-price-leak

Custom Warcraft Edition भी होगा लॉन्च

इसके साथ ही रेडमी ने नोट 8 प्रो के Custom Warcraft Edition को लॉन्च करने की ओर भी इशारा किया है। कंपनी ने इसे टीज कर दिया है।

redmi-8-custom-warcraft-edition

दोनों फोन की कीमत हुई लीक

Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro के कीमत को लेकर सबसे पहले जानकारी 91मोबाइल्स की ओर से जारी की गई है। लीक के मुताबिक, रेडमी नोट 8 प्रो के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,799 युआन (करीब 18,000 रुपये) है। वहीं, इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,099 युआन (करीब 21,000 रुपये) होगी।

अगर रेडमी नोट 8 के कीमत की बात करें तो इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,199 चीनी युआन 2,099 युआन (करीब 21,000 रुपये) होगी। ये जानकारी चीनी साइट वीबो से मिली है।

redmi-note-8

रिटेल पैकेजिंग की मिली झलक

शाओमी के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने रेडमी नोट 8 प्रो के रिटेल बॉक्स की इमेज शेयर की है। शेयर किए गए इमेज में गुलाबी रंग में पैकेज की झलक देखने को मिल रही है। इसके साथ ही कंपनी ने लोगों की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है।

पैकेजिंग को शेयर करने के साथ ही वेईबींग ने बताया कि कंपनी पिछले फोन के मुकाबले इसके रिटेल प्रेजेंटेशन के लिए अलग तरीके अपना रही है।

टॅग्स :शाओमीरेड्मी बजट फ़ोनएंड्राइड स्मार्टफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की