लाइव न्यूज़ :

भारत में सबसे पहले आया 48MP वाला Redmi Note 7 Pro, जानें किन खूबियों से है लैस

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: February 28, 2019 18:23 IST

रेडमी नोट 7 प्रो को सबसे पहले भारत में लॉन्च किया गया है। Xiaomi ने रेडमी नोट 7 प्रो के दो वेरिएंट उपलब्ध कराए हैं। रेडमी नोट 7 प्रो के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देRedmi Note 7 Pro डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता हैRedmi Note 7 Pro के साथ रेडमी नोट 7 को भी किया गया है लॉन्च कंपनी फोन की बिक्री 13 मार्च दोपहर 12 बजे शुरू करेगी

चीनी कंपनी शाओमी Redmi Note 7 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया है। शाओमी ने रेडमी नोट 7 प्रो को ग्लोबल तौर पर लॉन्च किया है। शाओमी ने रेडमी नोट 7 प्रो को सबसे पहले भारत में लॉन्च किया है। कंपनी ने अभी तक इस स्मार्टफोन को चीन में भी लॉन्च नहीं किया है। गौर करें तो रेडमी नोट 7 प्रो कंपनी के ही Redmi Note 7 का अपग्रेड वेरिएंट कहा जा सकता है। यह स्मार्टफोन बेहतर प्रोसेसर, ज्यादा स्टोरेज और बेहतर कैमरे के मामले में आगे हैं।

Redmi Note 7 Pro की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

जैसा कि हमने पहले ही बताया कि रेडमी नोट 7 प्रो को सबसे पहले भारत में लॉन्च किया गया है। Xiaomi ने रेडमी नोट 7 प्रो के दो वेरिएंट उपलब्ध कराए हैं। रेडमी नोट 7 प्रो के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। वहीं Redmi Note 7 Pro के 6 जीबी और 128 जीबी वाले वेरिएंट को 16,999 रुपये में बेचा जाएगा। कंपनी फोन की बिक्री 13 मार्च दोपहर 12 बजे शुरू करेगी। यह नेप्ट्यून ब्लू, नेब्यूला रेड और स्पेस ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। पहले दो कलर वेरिएंट ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आते हैं। फोन को खरीदने के लिए यूजर्स शाओमी के आधिकारिक साइट Mi.com, Flipkart और Mi Home स्टोर से खरीद सकते हैं।

Redmi Note 7 Pro

Redmi Note 7 Pro स्पेसिफिकेशन

रेडमी नोट 7 प्रो में 6.3 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और वाटरड्रॉप नॉच के साथ। फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। स्मार्टफोन में 11एनएम प्रोसेस से बने क्वालकॉम ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम और स्टोरेज पर आधारित फोन के दो विकल्प हैं- 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। रेडमी नोट 7 प्रो भी रेडमी नोट 7 की तरह “ऑरा डिज़ाइन” के साथ आता है।

फोटोग्राफी के लिए Redmi Note 7 Pro में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन में एआई सीन डिटेक्शन, एआई पोर्ट्रेट मोड और नाइट मोड जैसे कैमरा फीचर हैं।

Redmi Note 7 Pro

इसके अलावा फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है। इस फोन के रियर कैमरे से यूज़र 4K वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। फोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह क्विक चार्ज 4.0 को सपोर्ट करेगी।

इस फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और डुअल सिम कनेक्टिविटी फीचर इस फोन का हिस्सा हैं। Redmi Note 7 Pro 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और इंफ्रारेड के साथ आता है।

टॅग्स :शाओमीस्मार्टफोनमोबाइलफ्लिपकार्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की