लाइव न्यूज़ :

सिर्फ 1499 रु में खरीदें 17,000 रु वाला Realme X स्मार्टफोन, कुछ देर में शुरू होगी सेल

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 7, 2019 11:27 IST

Realme X Sale: Oppo के सब-ब्रैंड रियलमी का यह पहला फोन है जो पॉप-अप सेल्फी कैमरा और स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ आता है। रियलमी एक्स में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देरियलमी एक्स को पोलर व्हाइट और स्पेस ब्लू रंग में खरीदा जा सकेगारियलमी एक्स में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया हैJio की ओर से 7,000 रुपये के फायदे मिलेंगे

Realme X Sale: स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी के मिडरेंज स्मार्टफोन Realme X को आज एक बार फिर खरीदने का मौका है। रियलमी एक्स की सेल आज दोपहर 12 बजे होगी। फोन को ई-कॉमर्स साइट Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर बेचा जाएगा। इस फोन को खरीदने पर ऑफर भी दिए जा रहे हैं।

रियलमी एक्स की कीमत की बात करें तो इसे 16,999 रुपये के शुरूआती कीमत पर पेश किया गया है। इस कीमत पर आपको फोन का 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं, फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 19,999 रुपये में बेचा जाएगा। रियलमी एक्स को पोलर व्हाइट और स्पेस ब्लू रंग में खरीदा जा सकेगा।

Realme X पर ऑफर

सेल ऑफर के तहत, फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड, एचडीएफसी बैंक डेबिट कार्ड और एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। इसके दोनों वेरिएंट्स पर क्रमश: 15,500 रुपये और 17,900 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। पूरी एक्सचेंज वैल्यू मिलने पर यह फोन यूजर्स क्रमश: 1,499 रुपये और 2,099 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

फ्लिपकार्ट से खरीदारी करने पर EMI का ऑप्शन दिया जा रहा है। ग्राहक इसे हर महीने 565 रुपये की EMI पर घर ला सकते हैं। इसके अलावा इसपर स्पेशल प्राइस ऑफर भी मिल रहा है। फोन को खरीदने के लिए Axis Bank Buzz के क्रेडिट कार्ड पर 5% का डिस्काउंट दिया जाएगा।

रियलमी.कॉम से खरीदने पर ग्राहकों को mobikwik की तरफ से 10% सूपर कैश (जिसकी कीमत 1500 है) दिया जाएगा। इसके अलावा 7,000 रुपये का Jio Benefit और Paytm First का ऑफर दिया जा रहा है।

Realme X के फीचर्स

फोन 6.53 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड स्क्रीन से लैस है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाले इस स्मार्टफोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं। इनबिल् स्टोरेज 128 जीबी तक है। ड्यूल-सिम (नैनो) रियलमी एक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलेगा।

रियलमी एक्स दो रियर कैमरों के साथ आता है। यहां एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। पॉप-अप मॉड्यूल में 16 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर को जगह मिली है। फोन की बैटरी 3,765 एमएएच की है और यह VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

टॅग्स :रियलमीएंड्राइड स्मार्टफोनमोबाइलफ्लिपकार्टसेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की