लाइव न्यूज़ :

Realme X और Realme 3i स्मार्टफोन भारतीय बाजार में पेश

By भाषा | Updated: July 17, 2019 17:07 IST

Open in App

रीयलमी ने सोमवार को अपने फोन रीयलमी एक्स और रीयलमी 3आई को भारतीय बाजार में पेश किया जिसमें चार जीबी और आठ जीबी रैम के विकल्प में पेश किए गए हैं कंपनी की एक विज्ञप्ति के मुताबिक इन फोनों में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 3765 एमएएच की बैटरी दी गयी है। इसमें फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 20 वॉट की वीओओसी 3.0 फ्लैश चार्ज प्रौद्योगिकी है।

इसमें सोनी का आईएमएक्स586 48 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल सेंसर के साथ ड्युअल रियर कैमरा सेटअप तथा सोनी आईएमएक्स471 16 मेगापिक्सल के साथ पॉपअप फ्रंट कैमरा दिया है। जिसमें 128 जीबी की इंटरनल मेमोरी है। इनकी कीमत कंपनी ने क्रमश: 16,999 और 19,999 रुपये रखी है। रीयलमी एक्स का एक स्पाइडर मैन संस्करण भी पेश किया जिसकी कीमत 20,999 रुपये है।

Realme X

इसके अलावा कंपनी ने बजट स्मार्टफोन श्रेणी में रीयलमी 3आई पेश किया। इसकी कीमत 7,999 रुपये से शुरू होती है। रीयलमी एक्स फ्लिपकार्ट पर 24 जुलाई और 3आई 23 जुलाई से उपलब्ध होगा।

रीयलमी के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष माधव सेठ ने कहा, ‘‘भारत अभी 15 करोड़ हैंडसेट का बाजार है और इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। इंटरनेट की पहुंच आसान होने से बड़ी स्क्रीन वाले फोन की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में यदि कंपोनेंट बनाने वाली कंपनियों भी हिंदुस्तान आती हैं तो यह बाजार और बढ़ेगा, क्योंकि हमारी लागत कम होगी और हम ग्राहकों को बेहतर फोन उपलब्ध करा पाएंगे।’’

टॅग्स :रियलमीस्मार्टफोनएंड्राइड स्मार्टफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या आपके फोन पर भी आया है इमरजेंसी मैसेज? घबराएं नहीं, जानें इसके बारे में सबकुछ

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की