लाइव न्यूज़ :

सिर्फ 667 रुपये में घर ले जाएं 6000 रुपये वाला Realme C2, फोन की आज है सेल

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 21, 2019 10:13 IST

Realme के सबसे सस्ते स्मार्टफोन Realme C2 को अब ऑफलाइन मार्केट से भी खरीदा जा सकेगा। बता दें कि रियलमी सी2 स्मार्टफोन को पिछले महीने ही भारत में लॉन्च किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देफोन को आज दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स साइट Flipkart के अलावा कंपनी के आधिकारिक साइट से भी खरीदा जा सकेगाRealme C2 को दो कलर वेरिएंट डायमंड ब्लू और डायमंड ब्लैक में उपलब्ध कराया जाएगाफोन को 889 रुपये प्रति महीने के नो-कॉस्ट EMI पर भी घर ले जा सकते हैं

स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी का पॉपुलर एंट्री लेवल स्मार्टफोन Realme C2 यूजर्स की पहली पसंद बन चुका है। इस स्मार्टफोन को आज यानी 21 जून को दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। अगर आप भी कम कीमत में एक बेहतरीन स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके पास आज शानदार मौका है।

Realme के सबसे सस्ते स्मार्टफोन Realme C2 को अब ऑफलाइन मार्केट से भी खरीदा जा सकेगा। बता दें कि रियलमी सी2 स्मार्टफोन को पिछले महीने ही भारत में लॉन्च किया गया था।

Realme C2 की भारत में कीमत

भारतीय बाजार में रियलमी सी2 की कीमत 5,999 रुपये से शुरू होती है। इस कीमत में 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। वहीं, फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 7,999 रुपये है। फोन डायमंड ब्लू और डायमंड ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा।

इसके अलावा आप फोन को 889 रुपये प्रति महीने के नो-कॉस्ट EMI पर भी घर ले जा सकते हैं। यह कीमत इसके 3 जीबी के लिए है। वहीं, इसके 2 जीबी रैम वेरिएंट को अगर आप ईएमआई पर खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 667 रुपये प्रति महीने देने होंगे।

Realme C2 के सेल के दौरान यूजर्स को कई ऑफर दिए जा रहे हैं। अगर आप Axis बैंक के कार्ड यूजर है तो आपको 5 पर्सेंट का डिस्काउंट दिया जाएगा। वहीं, रियलमी की ऑफिशल साइट से मोबिक्विक (Mobikwik) के जरिए फोन खरीदने पर 10 प्रतिशत का सुपर कैशबैक मिलेगा।

Realme C2 के स्पेसिफिकेशन

इसमें 6.1 इंच का एचडी+ (720x1560 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। हैंडसेट पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। रैम के दो विकल्प हैं- 2 जीबी और 3 जीबी। ड्यूल सिम (नैनो) रियलमी सी2 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलता है।

Realme C2 में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है। इसके साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेंसर काम करेगा। सेल्फी के लिए हैंडसेट में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। सेल्फी कैमरा एआई से लैस है जिससे बेहतर सेल्फी लेने में मदद मिलती है। हैंडसेट एआई फेस अनलॉक से लैस है।

Realme C2 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है।

टॅग्स :रियलमीफ्लिपकार्टस्मार्टफोनमोबाइलसेलऑफर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की