लाइव न्यूज़ :

Realme C2 को अब दुकानों से भी खरीद सकेंगे, कीमत 5,999 रुपये से शुरू

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 15, 2019 10:15 IST

15 जून से रियलमी अपने सबसे सस्ते स्मार्टफोन Realme C2 को ऑफरलाइन स्टोर में बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी। फोन की बिक्री देश के 8000 स्टोर्स से होगी। बता दें कि इससे पहले कंपनी अपने इस फोन की बिक्री सिर्फ ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर ही करती थी।

Open in App
ठळक मुद्दे15 जून यानी आज से रियलमी अपने सबसे सस्ते स्मार्टफोन Realme C2 को ऑफरलाइन स्टोर में बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगीफोन की बिक्री देश के 8000 स्टोर्स से होगीRealme C2 को दो कलर वेरिएंट डायमंड ब्लू और डायमंड ब्लैक में उपलब्ध कराया जाएगा

स्मार्टफोन मेकर कंपनी Realme भारत में आते ही यूजर्स की पसंद बन चुका है। कंपनी अपने यूजर्स को ध्यान में रखते हुए स्मार्टफोन्स को बजट सेगमेंट में लॉन्च करती है। अगर आप भी रियलमी स्मार्टफोन के दीवाने हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। Realme के सबसे सस्ते स्मार्टफोन Realme C2 को अब ऑफलाइन मार्केट से भी खरीदा जा सकेगा।

15 जून यानी आज से रियलमी अपने सबसे सस्ते स्मार्टफोन Realme C2 को ऑफरलाइन स्टोर में बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी। फोन की बिक्री देश के 8000 स्टोर्स से होगी। बता दें कि इससे पहले कंपनी अपने इस फोन की बिक्री सिर्फ ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर ही करती थी।

हालांकि कंपनी ने कहा है कि ऑफलाइन स्टोर से सिर्फ 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की ही बिक्री की जाएगी, जबकि 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज वेरियंट की ऑफलाइन बिक्री जुलाई 2019 से होगी। अगर बात करें इसकी फ्लैश सेल की तो फ्लिपकार्ट और कंपनी की साइट पर इसकी अगली फ्लैश सेल 21 जून 2019 को होगी।

Realme C2 की भारत में कीमत

भारतीय बाजार में रियलमी सी2 की कीमत 5,999 रुपये से शुरू होती है। इस कीमत में 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। वहीं, फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 7,999 रुपये है। फोन डायमंड ब्लू और डायमंड ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा।

Realme C2 के स्पेसिफिकेशन

इसमें 6.1 इंच का एचडी+ (720x1560 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। हैंडसेट पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। रैम के दो विकल्प हैं- 2 जीबी और 3 जीबी। ड्यूल सिम (नैनो) रियलमी सी2 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलता है।

Realme C2 में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है। इसके साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेंसर काम करेगा। सेल्फी के लिए हैंडसेट में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। सेल्फी कैमरा एआई से लैस है जिससे बेहतर सेल्फी लेने में मदद मिलती है। हैंडसेट एआई फेस अनलॉक से लैस है।

Realme C2 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है।

टॅग्स :रियलमीस्मार्टफोनफ्लिपकार्टमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या आपके फोन पर भी आया है इमरजेंसी मैसेज? घबराएं नहीं, जानें इसके बारे में सबकुछ

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की