लाइव न्यूज़ :

Flipkart से सिर्फ 99 रुपये में खरीदें 6000 रुपये वाला Realme C2, फोन पर और भी है ऑफर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 5, 2019 10:46 IST

Realme C2 फोन को खरीदने के लिए आपको Flipkart और Realme के ऑनलाइन स्टोर Realme.com पर जाना होगा। अगर आप कम कीमत में एक बेहतरीन स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आज आपके पास एक शानदार मौका है।

Open in App
ठळक मुद्देरियलमी सी2 को आज दोपहर 12 बजे Flipkart के अलावा कंपनी के आधिकारिक साइट से भी खरीदा जा सकेगाRealme C2 को दो कलर वेरिएंट डायमंड ब्लू और डायमंड ब्लैक में उपलब्ध कराया जाएगारियलमी सी2 की कीमत 5,999 रुपये से शुरू होती है

पॉपुलर स्मार्टफोन Realme C2 को आज एक बार फिर सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। फोन की बिक्री दोपहर 12 बजे Flipkart और रियलमी के आधिकारिक साइट पर की जाएगी। अगर आप कम कीमत में एक बेहतरीन स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आज आपके पास एक शानदार मौका है। बता दें कि यह फोन कंपनी का एंट्री लेवल स्मार्टफोन है जिसे यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।

Realme C2 की भारत में कीमत

भारतीय बाजार में रियलमी सी2 की कीमत 5,999 रुपये से शुरू होती है। इस कीमत में 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। वहीं, फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 7,999 रुपये है। फोन डायमंड ब्लू और डायमंड ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा।

इसी के साथ फोन पर 5900 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। अगर आप एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ उठाने में सक्षम हो जाते हैं, तो Realme C2 सिर्फ 99 रुपये में आपका हो सकता है।

ऑफर की बात करें तो अगर आप इस फोन को मोबिक्विक (Mobikwik) के जरिए खरीदते है तो आपको 1000 रुपये का सुपर कैशबैक (SuperCash) मिलेगा। अगर आप Axis बैंक के कार्ड यूजर है तो आपको 5 पर्सेंट का डिस्काउंट दिया जाएगा।

Realme C2 के स्पेसिफिकेशन

इसमें 6.1 इंच का एचडी+ (720x1560 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। हैंडसेट पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। रैम के दो विकल्प हैं- 2 जीबी और 3 जीबी। ड्यूल सिम (नैनो) रियलमी सी2 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलता है।

Realme C2 में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है। इसके साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेंसर काम करेगा। सेल्फी के लिए हैंडसेट में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। सेल्फी कैमरा एआई से लैस है जिससे बेहतर सेल्फी लेने में मदद मिलती है। हैंडसेट एआई फेस अनलॉक से लैस है।

Realme C2 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है।

टॅग्स :रियलमीस्मार्टफोनफ्लिपकार्टमोबाइलसेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की