लाइव न्यूज़ :

Realme C1 की आज पहली फ्लैश सेल, फोन पर मिल रहा 7,200 रुपये का एक्सचेंज ऑफर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 12, 2018 11:37 IST

Realme C1 के कुछ खास फीचर की बात करें तो, पावर बैकअप के लिए यह हैंडसेट 4,230 एमएएच की बैटरी, स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट और डिस्प्ले नॉच डिजाइन के साथ आता है।

Open in App
ठळक मुद्दे4,230 एमएएच बैटरी के साथ आता है Realme C116 जीबी इंटरनल स्टोरेज से लैस है रियलमी सी1इस स्मार्टफोन की कीमत 7,999 रुपये है

नई दिल्ली, 12 नवंबर:स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Oppo के सब ब्रैंड Realme ने 2 महीने पहले ही अपना नया स्मार्टफोनरियलमी सी1 को लॉन्च किया था। कंपनी अपने इस स्मार्टफोन को आज बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी। Realme C1 की बिक्री आज दोपहर 12 बजे होगी जो कि ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर आयोजित की जाएगी। इस स्मार्टफोन की कीमत 7,999 रुपये है। बता दें कि कंपनी ने दिवाली के बाद इस स्मार्टफोन की कीमत में बढ़ोतरी की है।

Realme C1 पर मिलने वाला ऑफर

कंपनी फ्लैश सेल में रियलमी सी1 की बिक्री करने जा रही है। इस सेल में फोन पर कुछ ऑफर्स मिल रहे हैं। अगर आप Realme C1 को खरीदते हैं तो आपको फोन के साथ फ्री केस कवर और स्क्रीन प्रटेक्टर दिया जाएगा। वहीं, फोन पर 7,200 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।

Realme C1 के स्पेसिफिकेशन

ड्यूल-सिम वाले रियलमी सी1 में 6.2 इंच डिस्प्ले है। इस हैंडसेट में आपको iPhone X जैसा डिस्प्ले नॉच डिजाइन देखने को मिलेगा। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए यह हैंडसेट ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट के साथ आता है। Realme C1 में 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। रियलमी का यह हैंडसेट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.1 सिक्न पर चलता है।

रियलमी 1 का बैक पैनल ग्लास का बना है। फोटोग्राफी के लिए इसमें दो रियर कैमरे मिलेंगे, एक सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल सेंसर के साथ एआई फेस अनलॉक सपोर्ट दिया गया है। पावर बैकअप के लिए आपको 4,230 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

टॅग्स :रियलमीओप्पोफ्लिपकार्टस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की