लाइव न्यूज़ :

Realme 3 Pro की आज दोपहर 12 बजे सेल, फोन पर मिलेगी 1 साल की वॉरंटी

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 13, 2019 10:38 IST

अगर आप पिछली सेल में इस फोन को खरीदने से चूक गए हैं तो आज आपके पास एक शानदार मौका है। कंपनी रियलमी 3 प्रो को एक बार फिर सेल में उपलब्ध कराने वाली है। यह फोन ई-कॉमर्स साइट Flipkart और रियलमी के ऑनलाइन स्टोर पर बेचा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देRealme 3 Pro की टक्कर शाओमी के मिड रेंज स्मार्टफोन Redmi Note 7 Pro से होगीयूजर्स फोन में 7 घंटे PUBG खेल सकेंगे और 9.5 घंटे YouTube वीडियो देख सकेंगेयह सेल दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर होगी

ओप्पो के सब ब्रैंड रियलमी के हाल ही में रिलीज हुए डिवाइस Realme 3 Pro की आज सेल रखी गई है। यह सेल दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर होगी। रियलमी 3 प्रो के मार्केट में आने के बाद से इस फोन को यूजर्स की ओर से अच्छा रेस्पॉन्स मिला है। पिछली सेल में इस फोन के सारे यूनिट्स मिनटों में बिक गए थे।

Realme 3 Pro को तीन वेरिएंट्स 4जीबी/64जीबी, 6जीबी/128जीबी और 6जीबी/64जीबी में पेश किया गया है। आज की सेल में फोन के तीनों वेरिएंट्स बिकेंगे। अगर आप पिछली सेल में इस फोन को खरीदने से चूक गए हैं तो आज आपके पास एक शानदार मौका है। यह फोन ई-कॉमर्स साइट Flipkart और रियलमी के ऑनलाइन स्टोर पर बेचा जाएगा।

Realme 3 Pro की कीमत और लॉन्च ऑफर्स

भारत में रियलमी 3 प्रो की पहली सेल में इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं, इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये में बेचा जाएगा। जबकि इसके 6जीबी रैम+128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है।

सेल में फोन को Axis Bank Buzz क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 5 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट मिलेगी। फोन को आकर्षक नो-कॉस्ट पर भी खरीदा जा सकता है। कंपनी फोन पर 1 साल की ब्रैंड वॉरंटी के साथ ही अक्सेसरीज पर 6 महीने की वॉरंटी दे रही है।

Realme 3 Pro के स्पेसिफिकेशंस

रियलमी 3 प्रो में 2340X1080 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.3 इंच की ड्यूड्रॉप फुल स्क्रीन दी गई है। Realme 3 Pro स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर पर चलेगा। यह स्मार्टफोन पर्पल, ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन में आएगा।

कैमरा की बात करें तो Realme 3 Pro में सेल्फी के लिए 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं, इस स्मार्टफोन के बैक में 16 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप मौजूद है। Realme 3 Pro अल्ट्रा HD मोड के साथ आता है जिससे यूजर्स 64MP रेजॉलूशन पर फोटो और वीडियो शूट कर सकेंगे।

इस स्मार्टफोन में 4,045 mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यूजर्स फोन में 7 घंटे PUBG खेल सकेंगे और 9.5 घंटे YouTube विडियो देख सकेंगे। इसके अलावा, फोन में 18.3 घंटे वेब ब्राउजिंग कर सकेंगे। फोन VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा। Realme 3 Pro स्मार्टफोन में GameBoost 2.0 और TouchBoost होंगे। TouchBoost टच कंट्रोल को बेहतर बनाता है।

टॅग्स :रियलमीफ्लिपकार्टस्मार्टफोनसेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की