लाइव न्यूज़ :

Realme 2 Pro भारत में आज देगा दस्तक, वाटर ड्रॉप डिस्प्ले से हो सकता है लैस

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 27, 2018 11:06 IST

रियलमी 2 प्रो में नया प्रोसेसर और अपग्रेड कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। बता दें कि Realme 2 में 4 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देएक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart पर बेचा जाएगा Realme 2 Proनए चिसपेट के साथ लॉन्च हो सकता है Realme 2 Proस्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस हो सकता है रियलमी 2 प्रो

नई दिल्ली, 27 सितंबर:स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Oppo के सब ब्रैंड Realme आज भारत में  Realme 2 Pro को लॉन्च करेगा। कंपनी की ओर से एक इवेंट आयोजित किया गया है। इससे उम्मीद की जा रही है कि कंपनी भारतीय बाजार में अपने नए फोन का विस्तार करेगी। बता दें कि रियलमी 2 प्रो कंपनी के पिछले स्मार्टफोन Realme 2 का अपग्रेड वर्जन है। Realme 2 Pro को आज दोपहर 12.30 बजे लॉन्च किया जाएगा।

वहीं, ई-कॉमर्स साइट Flipkart ने अपने वेबसाइट पर Realme 2 Pro के लिए अलग से पेज भी बनाया है। रियलमी 2 प्रो में नया प्रोसेसर और अपग्रेड कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। बता दें कि Realme 2 में 4 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है।

Realme 2 Pro की भारत में अनुमानित कीमत

भारतीय बाजार में रियलमी 2 प्रो को एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर बेचा जाएगा। कंपनी ने Realme 1 के लॉन्चिंग के दौरान कहा था कि वह 20,000 रुपये से कम के सेगमेंट को टारगेट कर रहे हैं। उम्मीद है कि Realme 2 Pro की भारत में कीमत 10,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच हो सकती है।

Realme 2 Pro के अनुमानित स्पेसिफिकेशन

रियलमी 2 प्रो में ड्यूड्रॉप फुल स्क्रीन डिस्प्ले और आस्पेक्ट रेशियो का साइज पहले की तुलना में ज्यादा होगा। रियलमी का यह हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला था कि Realme 2 Pro में 8 जीबी रैम दी जा सकती है और यह हैंडसेट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा।

ऑफिशियल वीडियो ने इस बात को तो कंफर्म कर दिया है कि यह हैंडसेट वाटर ड्रॉप डिस्प्ले और बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा। इस बात का संकेत मिला है कि लेटेस्ट ट्रेंड को देखते हुए कंपनी अपने इस स्मार्टफोन में दो रियर कैमरे देगी। उम्मीद है कि Realme 2 Pro दो वेरिएंट में आएगा, एक ग्लॉसी बैक पैनल और दूसरा मैट बैक पैनल के साथ लॉन्च होगा। Realme 1 और Realme 2 की तरह ही रियलमी 2 प्रो के बैक पैनल पर आपको डायमंड कट डिजाइन देखने को मिलेगा। वीडियो के मुताबिक, यूएसबी पोर्ट और लाउडस्पीकर के साथ 3.5 मिलीमीटर का हेडफोन जैक होगा।

टॅग्स :रियलमीओप्पोफ्लिपकार्टस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की