लाइव न्यूज़ :

Paytm Down: पेटीएम का एप और वेबसाइट नहीं कर रहा है काम, कई लोगों को पेमेंट करने में आ रही है परेशानी

By आजाद खान | Updated: August 5, 2022 11:40 IST

Paytm Down: इस आउटेज की जानकारी देते हुए पेटीएम ने इसे नेटवर्क ऐरर बताया है और इसे जल्दी फिक्स करने की बात कही है।

Open in App
ठळक मुद्देआउटेज के कारण पेटीएम का एप और वेबसाइट फिलहाल काम नहीं कर रहा है। इस कारण पूरे भारत में खास तौर पर मुख्य शहरों के लोगों को भुगतान करने में काफी दिक्कतें आ रही है। कंपनी ने आउटेज की पुष्टी करते हुए इसे जल्द ठीक करने की बात कही है।

Paytm Down: डिजिटल पेमेंट प्लेफॉर्म पेटीएम के डाउन यानी काम नहीं करने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कई यूजर्स के अकाउंट अपने आप लॉगआउट हो गया है और जिनका अभी तक लॉग इन है, वे अपना पेमेंट नहीं कर पा रहे है। इससे लोगों को बहुत परेशानी हो रही है और यूजर्स सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत कर रहे है। 

इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक, कई यूजर्स को अपने पेटीएम एप के इस्तेमाल में दिक्कतें आ रही है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि जिन्हें वह पेमेंट भेज रहे है, उनके पास पेमेंट जा भी नहीं रहा है। 

डाउनडिटेक्टर ने भी की पुष्टी

आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर ने भी इस बात की पुष्टी की है कि डिजिटल पेमेंट प्लेफॉर्म पेटीएम डाउन चल रहा है और यूजर्स अपना पेमेंट नहीं कर पा रहे है। डाउनडिटेक्टर के अनुसार, यह दिक्कत पूरे भारत में देखा जा रहा है। इससे बड़े शहरों में रहने वाले लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है। 

इस आउटेज के कारण मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरू जैसे शहर ज्यादा प्रभावित हो रही है। यहां के यूजर्स को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

पेटीएम ने ट्वीट कर आउटेज की जानकारी दी

हालांकि इस आउटेज के बारे में जानकारी देने के लिए पेटीएम ने बाद में ट्वीट भी किया है। कंपनी ने ट्वीट में कहा है कि ऐप में नेटवर्क ऐरर के कारण कई लोग एप को इस्तेमाल नहीं कर पा रहे है। वहीं कई लोग एप से पैसे के लेनदेन भी नहीं कर पा रहे है। 

कंपनी ने कहा है कि उनके लोग इस पर काम कर रहे है और जैसे ही एप काम करने लगेगा, वे इसकी जानकारी साझा करेंगे। 

टॅग्स :पेटीएमBangaloreमुंबईऑनलाइनपेमेंटऐपAppPaytm Payments Services Ltd.
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

क्राइम अलर्टपत्नी के सामने माता रंजुदेवी और पिता इंद्राराम महतो ने पति चंदन इंद्राराम को फटकारा और भला-बुरा कहा?, मूसल से पीट-पीटकर मां-बाप को मार डाला

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की