लाइव न्यूज़ :

Realme 2 भारत में कल होगा लॉन्च, कीमत होगी 10,000 रु. से भी कम

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 27, 2018 18:42 IST

खबरें हैं कि यह स्मार्टफोन पहला डिवाइस हो सकता है जो 10,000 रुपये की कम कीमत में नॉच डिस्प्ले के साथ आएगा।

Open in App
ठळक मुद्देस्नैपड्रैगन प्रोसेसर का इस्तेमाल होगा लेटेस्ट रियलमी हैंडसेट मेंRealme 1 की तुलना में कई अपग्रेड होंगे नए हैंडसेट मेंस्नैपड्रैगन प्रोसेसर का इस्तेमाल होगा लेटेस्ट रियलमी हैंडसेट में

नई दिल्ली, 27 अगस्त:स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Oppo का सब ब्रांड Realme अपना नया फोन कल भारतीय बाजार में ला रहा है। कंपनी अपने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को Realme 2 नाम से बाजार में उतारेगी। रियलमी 2 कल यानी 28 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी नई दिल्ली में होने वाले एक इवेंट के दौरान इस फोन से पर्दा उठाएगी। Realme ने फ्लिपकार्ट पर टीजर जारी कर इस बात की पुष्टि कर दी है कि Realme 2 एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर बिकेगा। इस के साथ ही इस फोन की कीमत 10,000 रुपये से कम हो सकती है। फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किए गए पेज के मुताबिक फोन में 6.2 इंच डिस्प्ले, ड्यूल कैमरा सेटअप, नॉच डिस्प्ले जैसी कई खूबियां होंगी। हैंडसेट को पावर देने के लिए 4230 mAh की बैटरी दी गई है। खबरें हैं कि यह स्मार्टफोन पहला डिवाइस हो सकता है जो 10,000 रुपये की कम कीमत में नॉच डिस्प्ले के साथ आएगा।

रियलमी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से जानकारी दी है कि फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन दिया गया है। हालांकि अभी तक यह बात पूरी तरह से साफ नहीं हुआ है। इसके अलावा कंपनी अपने नए डिवाइस को सोशल मीडिया पर प्रमोट करने के लिए #ANotchAbove का इस्तेमाल कर रही है।

पहले Realme, Oppo का एक सब-ब्रांड था। लेकिन अब इसे अलग ई-कॉमर्स ब्रांड बना दिया गया है। याद रहे कि Realme 1 मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर के साथ आता है।

टॅग्स :ओप्पोरियलमीफ्लिपकार्टस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की