लाइव न्यूज़ :

Oppo Realme 2 की आज सेल, 44 घंटे तक का बैटरी बैकअप देता है ये फोन

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 11, 2018 08:12 IST

कंपनी का दावा है कि इस फोन की बैटरी इतनी दमदार है कि इसमें आप लगातार 44 घंटे बातचीत और लगातार 18 घंटे इंटरनेट देख सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरियलमी 2 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगाRealme 2 में हैं ड्यूल रियर कैमरेRealme 2 की बैटरी 4230 एमएएच की होगी

नई दिल्ली, 11 सितंबर: Oppo के सब ब्रांड रियलमी ने हाल ही Realme 2 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। रियलमी 2 को आज दूसरी बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यह सेल दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर आयोजित की जाएगी। 

फोन की खासियत की अगर बात करें तो रियलमी 2 में 4,230 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके अलावा, फोन ड्यूल वोल्ट सपोर्ट के साथ आता है। बता दें कि कंपनी ने Realme 1 में मीडियाटेक हीलियो पी60 चिसपेट का इस्तेमाल किया है। कंपनी का दावा है कि इस फोन की बैटरी इतनी दमदार है कि इसमें आप लगातार 44 घंटे बातचीत और लगातार 18 घंटे इंटरनेट देख सकते हैं। नए फोन में सर्वाधिक रैम 4 जीबी है।

Realme 2 की कीमत और ऑफर

रियलमी 2 को दो वेरिएंट 3 जीबी और 4 जीबी रैम में पेश किया गया है। फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 8,990 रुपये है। जबकि 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,990 रुपये में बेचा जाएगा। डायमंड ब्लैक, डायमंड रेड कलर वाले Realme2 की बिक्री 11 सितंबर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इस कीमत में स्मार्टफोन की सीधी भिड़ंत Xiaomi Redmi 5 और Nokia 3.1 जैसे हैंडसेट से होगी।

अगर आप इस फोन को खरीदने में HDFC बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 750 रुपये की छूट मिलेगी। वहीं, रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के यह फोन खरीदने पर 4,200 रुपये के बेनेफिट और 120GB का डेटा दे रही है।

Realme 2 के स्पेसिफिकेशन

इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) इन-सेल पैनल है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 88.8 प्रतिशत है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। रैम और स्टोरेज पर आधारित दो वेरिएंट हैं- 3 जीबी रैम/32 जीबी और 4 जीबी/ 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। ड्यूल सिम रियलमी 2 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.1 पर चलेगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme 2 में पिछले हिस्से पर हॉरीजॉन्टल ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। इसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन में 4,230 एमएएच की बैटरी दी गई है।

टॅग्स :रियलमीओप्पोफ्लिपकार्टस्मार्टफोनसेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की