लाइव न्यूज़ :

Realmi 1 की पहली सेल आज, 6GB रैम की कीमत महज 13,990 रुपये

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 25, 2018 07:57 IST

Realme 1 को सीधे तौर पर Xiaomi Redmi Note 5 और Asus ZenFone Max Pro M1 जैसे हैंडसेट से चुनौती मिलती है।

Open in App
ठळक मुद्देRealme 1 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.0 पर चलता है Realme 1 की शुरूआती कीमत 8,990 रुपये है

नई दिल्ली 25 मई: Oppo ने हाल ही में भारत में अपने सब-ब्रांड के स्मार्टफोन Realmi 1 को लॉन्च किया था। कंपनी ने अपने यूजर्स को ध्यान में रखते हुए इस स्मार्टफोन को मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किया है। कंपनी ने पहले ही वादा किया था कि Realme ब्रैंड के फोन को 10,000 रुपये से 20,000 रुपये कीमत रेंज में उतारा जाएगा। बता दें कि आज यानी कि 25 मई को इस स्मार्टफोन की पहली सेल आयोजित की गई है। यह सेल दोपहर 12 बजे Amazon पर शुरू होगी।

Realme 1 की खासियत की अगर बात करें तो इसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। वहीं, फोन के वेरिएंट के हिसाब से इसकी कीमत रखी गई है। Realme 1 की शुरूआती कीमत 8,990 रुपये है और वेरिएंट के हिसाब से 13,990 रुपये तक जाती है। स्मार्टफोन का डिज़ाइन Oppo F7 और Oppo A3 से मिलता-जुलता है।

इसे भी पढ़ें: Airtel ने अनलिमिटेड वैलिडिटी के साथ लॉन्च किए दो नए 49 रुपये और 193 रुपये वाले सस्ते प्लान

Realme 1 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

भारत में Realme 1 की पहली सेल अमेजन पर कल दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। सेल में हैंडसेट के सिर्फ दो वेरिएंट ही उपलब्ध कराए जाएंगे होंगे- 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज। फोन दो कलर वेरिएंट डायमंड ब्लैक और सोलर रेड में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसका एक 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट है जो डायमंड ब्लैक और मूनलाइट सिल्वर रंग में आएगा जो आने वाले हफ्तों में उपलब्ध कराया जाएगा।

Realme 1 के 3 जीबी/32 जीबी वेरिएंट की कीमत 8,990 रुपये है। वहीं, इसके 4 जीबी/64 जीबी वाले वेरिएंट के लिए 10,990 रुपये देने होंगे। इसके साथ ही, फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट को भी पेश किया गया है, जो 13,990 रुपये कीमत वाला है। Jio के साथ 4,850 रुपये का फायदा दिया जाएगा। साथ ही Realme 1 पर नो कॉस्ट EMI के साथ खरीदा जा सकता है। SBI ग्राहकों को 5 फीसदी का कैशबैक मिलेगा। साथ में मुफ्त केस और स्क्रीन प्रोटेक्टर भी ग्राहक को दिए जाएंगे। Realme 1 डायमंड ब्लैक, मूनलाइट सिल्वर (यह वेरिएंट जून में आएगा) और सोलर रेड रंग में आएगा।

 Realme 1 स्पेसिफिकेशन

इस फोन में ड्यूल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, 2 गीगाहर्ट्ज का मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर है। यह फोन 3GB रैम/32GB स्टोरेज, 4GB रैम/ 64GB स्टोरेज और 6GB रैम/128GB स्टोरेज के वेरियंट में मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: सिर्फ 10,500 रुपये में iPhone 8 होगा आपका, यहां मिल रहा है ये ऑफर

फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। कंपनी का कहना है कि रियलमी 1 में ओप्पो एआई ब्यूटी 2.0 फीचर दिया गया है। हालांकि फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। वहीं मेमोरी कार्ड के लिए अलग से स्लॉट मिलेगा। इसके अलावा फोन में 3410 एमएएच की बैटरी,  डुअल 4G VoLTE सपोर्ट मिलेगा।

टॅग्स :ओप्पोअमेजनएंड्रॉयडस्मार्टफोनशिओमीअसुसइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की