लाइव न्यूज़ :

8GB रैम वाले Oppo R17 Pro की आज से शुरू होगी बिक्री, 3 रियर कैमरे और VOOC चार्जिंग जैसी हैं खूबियां

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 7, 2018 08:05 IST

Oppo R17 Pro को 7 दिसंबर से पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। फोन को Amazon India, Flipkart, Paytm Mall सहित कई ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। फोन की प्री-बुकिंग 1 दिसंबर से शुरू हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देOppo R17 Pro में 3700 एमएएच की बैटरी मिलेगी25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है Oppo R17 Pro मेंOppo R17 को 34,990 रुपये में बेचा जाएगा

चीनी कंपनी ओप्पो ने इसी हफ्ते अपनी R सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन Oppo R17 Pro को लॉन्च किया था। फोन को आज यानी 7 दिसंबर को पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। फोन को 7 दिसंबर से Amazon India, Flipkart, Paytm Mall सहित कई ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। बता दें कि फोन को सबसे पहले चीनी बाजार में लॉन्च किया गया था। अब इसे भारत में भी पेश कर दिया गया है।

फोन की खास बात है कि यह स्मार्टफोन सुपर VOOC फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आता है। इसकी मदद से मात्र 10 मिनट में फोन की बैटरी 40 फीसदी चार्ज हो जाती है। फोन की प्री-बुकिंग 1 दिसंबर से शुरू हो गई है।

Oppo R17 Pro की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

भारत में ओप्पो आर17 प्रो की कीमत 45,990 रुपये रखी गई है। यह 8 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। फोन को एमराल्ड ग्रीन और रेडिएंट मिस्ट रंग में उपलब्ध कराया गया है। फोन की बिक्री 7 दिसंबर से Amazon India, Flipkart, Paytm Mall सहित कई ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

लॉन्च ऑफर की बात करें तो Oppo R17 Pro की खरीदारी पर एचडीएफसी बैंक का कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत तक का कैशबैक मिलेगा। रिलायंस जियो की ओर से 4,900 रुपये का फायदा मिलेगा, साथ में 3.2 टीबी 4जी डेटा भी। एक बार स्क्रीन रिप्लेसमेंट की गारंटी, बिना ब्याज वाले ईएमआई का विकल्प है। एक्सचेंज पर 2,000 रुपये की अतिरिक्त छूट है। चुनिंदा स्टोर में 3,000 रुपये का पेटीएम मॉल कैशबैक भी है।

Oppo R17 Pro स्पेसिफिकेशन

स्मार्टफोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। यह एमोलेड स्क्रीन है और इसमें वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। 8 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज मिलेगी। ड्यूल सिम वाला ओप्पो आर17 प्रो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलेगा।

Oppo R17 Pro फोन में पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमरा मिलेंगे। एक सेंसर 12 मेगापिक्सल का होगा, जिसका अर्पचर/1.5-2.4 है। दूसरा सेंसर 20 मेगापिक्सल का है, जिसका अर्पचर एफ/2.6 है। तीसरा सेंसर TOF 3डी स्टीरियो कैमरा है। रियर कैमरा सेटअप ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन, ड्यूल पिक्सल पीडीएएफ और अल्ट्रा नाइट मोड के साथ आता है। फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

ओप्पो आर17 प्रो में 3700 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो सुपर वूक टेक्नोलॉजी के साथ आएगी। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और जीपीएस/ ए-जीपीएस और एनएफसी सपोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 157.6x74.6x7.9 मिलीमीटर और इसका वजन 183 ग्राम है। Oppo R17 Pro में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

टॅग्स :ओप्पोअमेजनफ्लिपकार्टपेटीएमस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की