लाइव न्यूज़ :

25 MP सेल्फी कैमरा वाला Oppo F9 स्मार्टफोन लॉन्च, डिस्प्ले में मौजूद है वाटरड्रॉप जैसी नॉच

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 17, 2018 12:18 IST

कंपनी अपने इस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में भी उतार सकती है। भारत में ओप्पो एफ9 प्रो 21 अगस्त को लॉन्च हो सकता है। Oppo F9 भारत में Oppo F9 Pro के नाम से आएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे4 जीबी और 6 जीबी रैम वेरिएंट में मिलेगा Oppo F9मीडियाटेक हीलियो पी60 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है Oppo F9भारत में ओप्पो एफ9 प्रो 21 अगस्त को लॉन्च हो सकता है

नई दिल्ली, 17 अगस्त: चीनी कंपनी ओप्पो ने अपना नया मिड रेंज स्मार्टफोन Oppo F9 को लॉन्च कर दिया है। ओप्पो एफ9 स्मार्टफोन को फिलहाल वियतनाम और फिलीपींस बाजार में उतारा गया है। स्मार्टफोन में पानी की बूंद जैसी डिस्प्ले नॉच दी गई है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.8 प्रतिशत है। Oppo F9 मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर और दो रैम वेरिएंट के साथ मिलेगा। खबरों के मुताबिक,कंपनी अपने इस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में भी उतार सकती है। भारत में ओप्पो एफ9 प्रो 21 अगस्त को लॉन्च हो सकता है। Oppo F9 भारत में Oppo F9 Pro के नाम से आएगा।

वेबसाइट स्लैशलीक पर लीक हुई तस्वीर के मुताबिक, ओप्पो एफ9 प्रो में फास्ट चार्जिंग के लिए VOOC Flash Charge टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। ओप्पो एफ9 की तरह ही ओप्पो एफ9 प्रो स्मार्टफोन में 6.3 इंच का डिस्प्ले होगा जिसमें V आकार का वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच मिलेगा।

यह स्मार्टफोन भी मीडियाटेक हीलियो पी60 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 3,500 एमएएच बैटरी के साथ आएगा। Oppo F9 को 4 जीबी और 6 जीबी रैम वेरिएंट में लॉन्च किया गया। उम्मीद है कि F9 Pro 6 जीबी रैम वेरिएंट के साथ लॉन्च हो सकता है। बता दें कि ओप्पो एफ9 वियतनाम में लॉन्च किया गया है।

Oppo F9 की कीमत

फोन की कीमत पर गौर करें तो Oppo F9 के 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 7,690,000 वियतनामी डॉलर (करीब 23,300 रुपये) होगी। जबकि इसके 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। वियतनाम में 4 जीबी रैम वेरिएंट प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है, 24 अगस्त से डिलीवरी भी शुरू हो जाएगी।

Oppo F9 स्पेसिफिकेशन

फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Oppo F9 या Oppo F9 Pro में दो सिम स्लॉट होंगे। ओप्पो एफ9 एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित कलर ओएस 5.2 स्किन के साथ आएगा। स्मार्टफोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो पी60 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ एआरएम माली जी72 एमपी3 जीपीयू दिया जाएगा।

Oppo F9 में ड्यूल कैमरा सेटअप होने की जानकारी दी गई है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है जिसका अर्पचर एफ/1.8 और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का जिसका अर्पचर एफ/2.4 है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का कैमरा है जिसका अर्पचर एफ/2.0 है। इसकी बैटरी 3500 एमएएच की है। रैम और स्टोरेज पर आधारित Oppo F9 में 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस शामिल हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 156.7x74x7.99 मिलीमीटर है।

टॅग्स :ओप्पोस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनियासवाल स्मार्टफोन का नहीं, स्मार्ट नजरिये का है !

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए