लाइव न्यूज़ :

Oppo F9 Pro की बिक्री शुरू, लॉन्च ऑफर के साथ मिल रहा है यहां

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 1, 2018 11:24 IST

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी चार्जिंग है। फोन में फास्ट चार्जिंग के लिए VOOC Flash Charge तकनीक है। इस तकनीक की मदद से फोन मात्र 5 मिनट की चार्जिंग में 2 घंटे का टॉक टाइम देगा।

Open in App
ठळक मुद्देमीडियाटेक हीलियो पी60 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है Oppo F9ओप्पो एफ9 प्रो में फास्ट चार्जिंग के लिए VOOC Flash Charge टेक्नोलॉजी दी गई है6जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है Oppo F9 Pro

नई दिल्ली, 1 सितंबर:स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ओप्पो ने हाल ही में अपना Oppo F9 Pro को भारत में लॉन्च किया था। अब इस फोन को सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। यूजर्स इस फोन को ऑफलाइन रिटेल स्टोर के अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart, Amazon और Paytm Mall से भी खरीद सकते हैं। बता दें कि Oppo F9 Pro की प्री-बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी थी। ओप्पो एफ9 प्रो के साथ Oppo F9 को भी भारतीय बाजार में उतारा गया था।

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी चार्जिंग है। फोन में फास्ट चार्जिंग के लिए VOOC Flash Charge तकनीक है। इस तकनीक की मदद से फोन मात्र 5 मिनट की चार्जिंग में 2 घंटे का टॉक टाइम देगा।

Oppo F9 Pro की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

भारत में ओप्पो एफ9 प्रो की कीमत 23,990 रुपये रखी गई है। यह हैंडसेट पर्पल, सनराइज रेड और ट्विलाइट ब्लू कलर वेरिएंट में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। अब बात करें लॉन्च ऑफर की तो यूजर्स अगर एसबीआई, आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो उन्हें 5 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा।

जियो यूजर को 3.2 टीबी 4 जी डेटा के साथ 4,900 रुपये (जियो और मेक माय ट्रिप) पर लाभ मिलेगा। Oppo F9 Pro के साथ वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर भी दिया जा रहा है। ग्राहक चाहे तो ओप्पो एफ9 प्रो को बिना ब्याज वाली ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। बता दें कि यह सभी ऑफर आपको Flipkart पर मिलेंगे।

वही, अमेजन इंडिया पर मिलने वाले लॉन्च ऑफर्स पर गौर करें तो एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। Paytm Mall पर ग्राहक चाहे तो ओप्पो एफ9 प्रो को बिना ब्याज वाली ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। प्रोमो कोड का इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत कैशबैक भी मिलेगा।

Oppo F9 Pro के स्पेसिफिकेशन

ड्यूल सिम वाले Oppo F9 Pro एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलेगा। स्मार्टफोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो पी60 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा दोनों ही वेरिएंट में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी है।

फोन में पिछले हिस्से पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है, जिसका अर्पचर एफ/2.4 है। और एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Oppo F9 में 3500 एमएएच की बैटरी होगी वूक फ्लैश चार्जिंग के साथ। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस शामिल हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 156.7x74x7.9 मिलीमीटर और इसका वजन 169 ग्राम है।

टॅग्स :ओप्पोफ्लिपकार्टअमेजनपेटीएमस्मार्टफोनसेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की