लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन गेमिंग का भारत में बढ़ा क्रेज, ऐसे कमा सकते हैं बड़ा मुनाफा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 5, 2019 13:00 IST

देश में डिजिटल ढांचा के तेजी से बढ़ने का लाभ ऑनलाइन गेमिंग कारोबार को भी मिला है।  2014 में यह आंकड़ा गेमिंग इंडस्ट्री में 2000 करोड़ रुपये की थी, जो वित्त वर्ष 2018 में दोगुना बढ़कर 4,400 करोड़ रुपये की हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में डिजिटल ढांचा के तेजी से बढ़ने का लाभ ऑनलाइन गेमिंग कारोबार को भी मिला है2014 में यह आंकड़ा गेमिंग इंडस्ट्री में 2000 करोड़ रुपये की थी, जो वित्त वर्ष 2018 में दोगुना बढ़कर 4,400 करोड़ रुपये की हो गई हैफोन की कम कीमत और सस्ते डेटा से बढ़ा ऑनलाइन गेमिंग का क्रेज

भारत में ऑनलाइन गेमिंग का क्रेज बढ़ता जा रहा है। एक रिपोर्ट में सामने आया है कि वित्त वर्ष 2022-23 तक इस क्षेत्र के 11,900 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंचने की उम्मीद है। देश में डिजिटल ढांचा के तेजी से बढ़ने का लाभ ऑनलाइन गेमिंग कारोबार को भी मिला है।  2014 में यह आंकड़ा गेमिंग इंडस्ट्री में 2000 करोड़ रुपये की थी, जो वित्त वर्ष 2018 में दोगुना बढ़कर 4,400 करोड़ रुपये की हो गई है।

केपीएमजी-इंडियन फेडरेशन ऑफ स्पोर्ट्स गेमिंग की रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2013-14 में ऑनलाइन गेमिंग कारोबार 2,000 करोड़ रुपये का था। वित्त वर्ष 2017-18 में यह बढ़कर 4,400 करोड़ रुपये हो गया। अब वित्त वर्ष 2017-18 से 2022-23 के बीच इसकी कमाई 22 प्रतिशत सालाना दर से बढ़कर 11,900 करोड़ रुपये होने की संभावना है।

online gaming

ऑनलाइन गेमिंग में कमाई का सबसे बड़ा जरिया मोबाइल फोन

रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2018 में गेम खेलने वालों और गेम विकसित करने वाली कंपनियों की कुल संख्या बढ़कर 25 करोड़ हो गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑनलाइन गेमिंग में कमाई का सबसे बड़ा जरिया मोबाइल फोन है। वित्त वर्ष 2016-17 में ऑनलाइन गेमिंग से हुई कुल कमाई का 85 प्रतिशत मोबाइल फोन से आया।

फोन की कम कीमत और सस्ते डेटा से बढ़ा ऑनलाइन गेमिंग का क्रेज

भारतीय बाजार में सस्ते मोबाइल मिलने के साथ ही सस्ती कीमत पर मिलने वाले डेटा ने ऑनलाइन गेमिंग का क्रेज कुछ सालों में बढ़ा दिया है। साथ ही पिछले कुछ सालों में मोबाइल फोन से होने वाली कमाई में तेजी से इजाफा हुआ है। इसमें से ऑनलाइन गेमिंग का बड़ा हिस्सा है। जिन गेम को सबसे ज्यादा खेला जाता है, उनमें Puzzle, action और एडवेंचर टॉप गेम हैं। साथ ही Fantasy Sport भी एक उभरता हुआ गेम है।

online gaming

गेम खेलने के सथा ही गेम आर्ट प्रोफेशनल्स की काफी मांग है। जिसकी वजह से भारत में गेमिंग के सेक्टर में नौकरी के बड़े अवसर बनकर उभरे हैं।

टॅग्स :मोबाइल गेम्सइंटरनेटमोबाइलस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की