लाइव न्यूज़ :

OnePlus 6 के नाम दर्ज हुआ एक नया रिकॉर्ड, इस खुशी पर कंपनी दे रही है डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 15, 2018 13:10 IST

OnePlus ने जानकारी दी है कि वनप्लस 6 उनका सबसे तेजी से बिकने वाला स्मार्टफोन है। OnePlus 6 को कंपनी ने 17 मई को लॉन्च किया था। फोन की पहली सेल 21 मई को आयोजित की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देवनप्लस 6 कंपनी का सबसे तेजी से बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया हैसिर्फ 22 दिनों में ही Oneplus 6 के 10 लाख (1 मिलियन) डिवाइसेस की बिक्रीOnePlus 6 के 10 लाख यूजर्स पूरे होने पर कंपनी 1,500 रुपये का डिस्काउंट दे रही

नई दिल्ली, 15 जून: चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी वनप्लस के  फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 6 की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री के बाद यह एक नए मुकाम पर पहुंच गया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि सिर्फ 22 दिनों में ही Oneplus 6 के 10 लाख (1 मिलियन) डिवाइस बिके है। वनप्लस के CEO पीट लाऊ ने कहा कि वनप्लस 6 की तेज बिक्री और ग्राहकों से मिल रहे फीडबैक को देखकर वह बहुत खुश हैं। 

कंपनी ने जानकारी दी है कि वनप्लस 6 उनका सबसे तेजी से बिकने वाला स्मार्टफोन है। OnePlus 6 को कंपनी ने 17 मई को लॉन्च किया था। फोन की पहली सेल 21 मई को आयोजित की गई थी। कंपनी के पिछले स्मार्टफोन्स OnePlus 5 और OnePlus 5T को यह मुकाम छूने में 3 महीने का समय लग गया था।

ये भी पढ़ें- Oppo Realme 1 के सिल्वर लिमिटेड एडिशन से उठा पर्दा, 18 जून को होगी सेल

OnePlus 6 पर कंपनी दे रही है ऑफर

फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 6 की हुई रिकॉर्ड तोड़ बिक्री के बाद कंपनी इस पर ऑफर दे रही है। कंपनी अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन OnePlus 6 के 10 लाख यूजर्स पूरे होने पर 1,500 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा वनप्लस 6 को अब एक्सचेंज ऑफर के तहत भी खरीदा जा सकता है। 10 लाख यूजर्स के पूरे होने पर कंपनी इसकी खरीद पर एक्सचेंज ऑफर के जरिए 1,500 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। साथ ही इस पर No Cost EMI भी ऑफर किया जा रहा है। कस्टमर्स इस ऑफर का फायदा 15 जून से 26 जून तक अमेजन (Amazon) से उठा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- पॉप-अप सेल्फी कैमरा वाला Vivo Nex S और Nex A स्मार्टफोन लॉन्च, 256 जीबी तक स्टोरेज

SBI के क्रेडिट और डेबिट कार्ड यूजर अगर OnePlus 6 को खरीदते हैं तो उन्हें 2000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके साथ कस्टमर्स को अगले तीन महीनों तक नो-कास्ट EMI का ऑप्शन भी दिया जाएगा। OnePlus 6 खरीदने वाले सभी कस्टमर्स को सर्वीफाई की तरह से 12 महीनों का एक्सीडेंटल डैमेज इंश्योरेंस और Amazon Prime वीडियो का 250 रूपये का गिफ्ट कार्ड मिलेगा। इसके साथ अमेजन किंडल पर 500 का डिस्काउंट मिलेगा। क्लियर ट्रिप से फ्लाइट या होटल की बुकिंग पर 25000 रुपये तक के ऑफर मिलेंगे।

टॅग्स :वनप्लसअमेजनस्मार्टफोनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की