लाइव न्यूज़ :

OnePlus 7 में नहीं मिलेगा ये खास फीचर, CEO लाउ ने बताई ये वजह

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: February 27, 2019 18:25 IST

लाउ ने सीनेट को बताया कि वनप्लस की चार्जिंग एक बेहतरीन चार्जिंग टेक्नोलॉजी है। वायरलेस चार्जिंग अभी फर्स्ट स्टेज में है। वायरलेस चार्जिंग का क्रेज सबसे पहले iPhone 8 सीरीज के आने के बाद से बाजार में देखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देलाउ ने बताया कि वनप्लस की चार्जिंग एक बेहतरीन चार्जिंग टेक्नोलॉजी हैअपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 7 में नया फीचर वायरलेस चार्जिंग मौजदू नहीं होगावायरलेस चार्जिंग का क्रेज सबसे पहले iPhone 8 सीरीज के आने के बाद से बाजार में देखा गया है

स्मार्टफोन मेकर कंपनी वनप्लस अपने आने वाले OnePlus 7 में वायरलेस चार्जिंग को शामिल नहीं करेगी। वनप्लस के सीईओ पेटे लाउ का मानना है कि वायरलेस चार्जिंग अभी नई टेक्नोलॉजी है। साथ इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि कंपनी के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 7 में यह नया फीचर मौजदू नहीं होगा। यानी कि OnePlus 7 में वायरलेस चार्जिंग फीचर देखने को नहीं मिलेगा। लाउ ने इस बात की पुष्टि सीनेट से बातचीत में की है। 

लाउ ने सीनेट को बताया कि वनप्लस की चार्जिंग एक बेहतरीन चार्जिंग टेक्नोलॉजी है। वायरलेस चार्जिंग अभी फर्स्ट स्टेज में है। वायरलेस चार्जिंग का क्रेज सबसे पहले iPhone 8 सीरीज के आने के बाद से बाजार में देखा गया है।

इसके बाद से ही ये कहा जा रहा था कि वनप्लस जल्द ही इस फीचर को अपने आने वाले स्मार्टफोन में पेश करेगा। कंपनी के सीईओ लाउ का कहना है कि कंपनी वायरलेस चार्जिंग पर काम कर रही है, जिससे ये बिना गर्म हुए फोन को चार्ज कर सके। हालांकि लाउ ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि इस फीचर को कब तक स्मार्टफोन में शामिल किया जाएगा।

OnePlus 7

लाउ ने इसी इवेंट के दौरान Cnet से कंफर्म किया है कि OnePlus 7 वायरलेस चार्जिंग को सपॉर्ट नहीं करेगा। उन्होंने कहा, 'वनप्लस की चार्जिंग सबसे बेहतरीन टेक्नॉलजीस में से एक है। वायरलेस चार्जिंग इससे कहीं पीछे है।'

बता दें कि वनप्लस अपने स्मार्टफोन में अपना क्विक चार्जिंग सपोर्ट प्रदान करता है। कंपनी ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि उसके अगले स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर होगा। हालांकि इस स्मार्टफोन की अन्य जानकारियां अभी सामने नहीं आई हैं। वनप्लस के अगले फोन में एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ऑक्सिजन ओएस मिल सकता है। हाल में आई एक लीक रिपोर्ट में कहा गया था कि वनप्लस 7 में पॉप सेल्फी कैमरा और ऑल डिस्प्ले फ्रंट होगा।

टॅग्स :वनप्लसस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनियासवाल स्मार्टफोन का नहीं, स्मार्ट नजरिये का है !

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए