लाइव न्यूज़ :

48MP वाले OnePlus 7 की आज पहली सेल, फोन पर मिल रहा 11,000 रुपये तक का फायदा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 4, 2019 10:23 IST

OnePlus 7 फोन इसके प्रो वर्जन के मुकाबले सस्ता है लेकिन फोन में प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। दोनों फोन में अंतर की अगर बात करें तो इनमें कैमरे का फर्क है। OnePlus 7 Pro में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देवनप्लस 7 की सेल दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स साइट Amazon पर होगीOnePlus 7 फोन इसके प्रो वर्जन के मुकाबले सस्ता है लेकिन फोन में प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैंOnePlus 7 स्मार्टफोन खरीदने पर रिलायंस जियो की ओर से 9,300 रुपये का फायदा यूजर्स को मिलेगा

चीनी स्मार्टफोन कंपनी वनप्लस के लेटेस्ट स्मार्टफोन OnePlus 7 को आज यानी कि 4 जून को पहली बार सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि इस स्मार्टफोन को कंपनी के प्रीमियम स्मार्टफोन OnePlus 7 Pro के साथ लॉन्च किया गया था। वनप्लस 7 की सेल दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स साइट Amazon पर होगी। इसके अलावा आप वनप्लस 7 को कंपनी के आधिकारिक साइट से भी खरीद सकते हैं।

OnePlus 7 Pro और OnePlus 7 में क्या है अंतर

बता दें कि OnePlus 7 फोन इसके प्रो वर्जन के मुकाबले सस्ता है लेकिन फोन में प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। दोनों फोन में अंतर की अगर बात करें तो इनमें कैमरे का फर्क है। OnePlus 7 Pro में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं, वनप्लस 7 में वॉटरड्रॉप नॉच मौजूद है। इसी तरह प्रीमियम डिवाइस में तीन और वनप्लस 7 में दो सेंसर्स वाला रियर कैमरा सेटअप मिलता है।

OnePlus 7 के लॉन्च ऑफर्स

जैसा कि हमने पहले बताया कि वनप्लस 7 स्मार्टफोन को अमेजन के अलावा कंपनी के ऑफिशल साइट और वनप्लस ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

- वहीं, लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो OnePlus 7 स्मार्टफोन खरीदने पर रिलायंस जियो की ओर से 9,300 रुपये का फायदा यूजर्स को मिलेगा। 

- अगर आप SBI डेबिट या क्रेडिट कार्ड यूजर है तो आपको फोन पर 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा।

- इसके अलावा फोन को आप तीन महीने तक के लिए नो कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन पर खरीद सकते हैं। साथ ही एक्सचेंज ऑफर और 70 प्रतिशत गारंटी एक्सचेंज प्राइस जैसे ऑप्शन भी बायर्स को मिलेंगे।

OnePlus 7 के स्पेसिफिकेशंस

वनप्लस 7 स्मार्टफोन में 6.41 इंच का फुल एचडी प्लस ऑप्टिक ऐमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका ऑस्पेक्ट रेशियो 1080x2340 पिक्सल है। फोन में कॉर्निंग गोरिला ग्लास 6 प्रोटेक्शन दिया गया है। ऐंड्रॉयड 9 पाई बेस्ड oxygenOS ओएस पर चलने वाले इस फोन में ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर मिलता है। बात की जाए कैमरा की तो इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें से एक 48 मेगापिक्सल सोनी IMX586 सेंसर और दूसरा 5 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर दिया गया है।

सेल्फी के लिए इसमें प्रो वेरियंट की तरह ही 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर दिया गया है। वनप्लस 7 के दो वेरियंट 6 जीबी रैम/ 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज और 8 जीबी रैम/ 256  जीबी के साथ आए हैं और इनमें 3700mAh की बैटरी 20W फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ मिलती है।

OnePlus 7 की कीमत

वनप्लस 7 को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इनमें से 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये रखी गई है। वहीं, 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है। यह डिवाइस मिरर ग्रे और रेड कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे।

टॅग्स :वनप्लसअमेजनस्मार्टफोनजियोसेलमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की