लाइव न्यूज़ :

OnePlus 6T का पहला लुक आया सामने, लॉन्च से पहले लीक हुई तस्वीरें

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: October 2, 2018 17:07 IST

लीक हुई इमेज से पता चला है कि OnePlus 6T दो कलर वेरिएंट मिडनाइट ब्लैक और मिरर ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। इमेज में स्मार्टफोन एक स्मूथ ग्लास रियर के साथ  देखा जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअपकमिंग वनप्लस 6टी स्मार्टफोन की आधिकारिक मार्केटिंग तस्वीरें लीक हुई हैंफोन को दो कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगावनप्लस 6टी इसी साल लॉन्च हुए वनप्लस 6 का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: चीनी कंपनी वनप्लस अपने आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 6T के लिए लगाता सुर्खियों में बना हुआ है। कंपनी इसी महीने अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर चुका है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। खबरों की मानें तो वनप्लस 6 टी को 17 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus 6T के स्पेसिफिकेशन से जुड़ी जानकारी कई दिनों से लीक हो रही है।

कई न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग वनप्लस 6टी स्मार्टफोन की आधिकारिक मार्केटिंग तस्वीरें लीक हुई हैं। इससे पता चला है कि फोन को दो कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि वनप्लस 6टी इसी साल लॉन्च हुए वनप्लस 6 का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा।

लीक हुई इमेज से पता चला है कि OnePlus 6T दो कलर वेरिएंट मिडनाइट ब्लैक और मिरर ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। इमेज में स्मार्टफोन एक स्मूथ ग्लास रियर के साथ  देखा जा रहा है। फोन के बैक साइड पर एक वर्टिकल ड्यूल लेंस कैमरा सेटअप नजर आ रहा है। हालांकि फोन के फ्रंट पर कोई फिंगरप्रिट सेंसर नहीं है। याद हो कि पिछली आई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि  वनप्लस टी में एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा जो इस बात की पुष्टि करता है। खबरों की मानें तो वनप्लस का अगला स्मार्टफोन OnePlus 6T वॉटर नॉच ड्रॉप डिस्प्ले के साथ आएगा। इसके साथ ही डिस्प्ले के किनारों पर बेहद पतले बेजल मौजूद होंगे। हालांकि यह वनप्लस 6 के मुकाबले यह नॉच छोटा होगा। कंपनी ने इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।

अभी हाल ही में लीक हुई एक इमेज से वनप्लस 6 टी में 3,700 एमएएच की बैटरी होने की बात सामने आई है। इसी के साथ फोन की बैटरी की तस्वीर भी शेयर की गई है। इमेज में बैटरी का मॉडल नंबर, पावर और "Use specified OnePlus charger only" लिखा हुआ दिख रहा है। बता दें कि OnePlus के पिछले डिवाइस वनप्लस 6 स्मार्टफोन में 3,300 एमएएच की बैटरी मौजूद थी। कंपनी के पिछले डिवाइस के मुकाबले ये बड़ा अपग्रेड है।

वनप्लस ने 3.5mm जैक के साथ वनप्लस 6टी में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होने की भी पुष्टि की है। जो इस फोन के खास फीचर्स में से एक होगी। कंपनी ने OnePlus 6T से रियर फिंगरप्रिंट सेंसर को हटा दिया है। कंपनी दावा कर रही है कि फोन में दिया जाने वाल फिंगरप्रिट स्कैनर काफी फास्ट काम करेगा।

वनप्लस 6टी में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम व 8 जीबी रैम दी जा सकती है। डिवाइस में लेटेस्ट ऐंड्रॉयड 9.0 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जा सकता है। इसके अलावा वनप्लस 6टी में 3.5 एमएम ऑडियो जैक भी नहीं होगा। चार्जिंग और वायर्ड हेडफोन्स को कनेक्ट करने के लिए एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया जाएगा। वनप्लस 6टी की लीक तस्वीरों के अनुसार, फोन का डाइमेंशन 157.5 x 75.7 x 8.2 मिलीमीटर होगा। डिवाइस में कैमरा थोड़ा उभरा हुआ होगा। फोन में 3500mAh बैटरी हो सकती है जो डैश फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ आएगी। 

टॅग्स :वनप्लसस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनियासवाल स्मार्टफोन का नहीं, स्मार्ट नजरिये का है !

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए