लाइव न्यूज़ :

8 जीबी रैम वाले OnePlus 6 के इस खास वेरिएंट बिक्री हुई शुरू, कैशबैक समेत कई ऑफर हैं खास

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 5, 2018 12:36 IST

OnePlus 6 स्मार्टफोन को मिरर ब्लैक, मिडनाइट ब्लैक, सिल्क वाइट लिमिटेड एडिशन और मार्वल एवेंजर्स लिमिटेड एडिशन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देOnePlus 6 के सिल्क व्हाइट लिमिटेड एडिशन की बिक्री शुरूलेटेस्ट OnePlus 6 के इस हैंडसेट में स्मूद टेक्सचर समेत कई फीचर एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया और OnePlus स्टोर पर होगा उपलब्धलेटेस्ट OnePlus 6 के इस हैंडसेट में स्मूद टेक्सचर समेत कई फीचर

नई दिल्ली, 5 जून: OnePlus 6 सिल्क व्हाइट लिमिटेड एडिशन की बिक्री भारत में शुरू हो चुकी है। स्मार्टफोन के नए सिल्क एडिशन को एक्सक्लूसिव तौर पर  अमेजन इंडिया और वनप्लस स्टोर से खरीदा जा सकता है। लेटेस्ट वनप्लस 6 के वेरिएंट में एक स्मूथ टेक्स्चर दिया गया है जो दिखने में वनप्लस 1 के सिल्क व्हाइट के बैक पैनल जैसा है। इसके साथ ही वनप्लस 6 मार्वल एवेंजर्स लिमिटेड एडिशन को भी मंगलवार को अमेजन इंडिया पर दोपहर 12 बजे से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

बता दें कि OnePlus 6 स्मार्टफोन को मिरर ब्लैक, मिडनाइट ब्लैक, सिल्क वाइट लिमिटेड एडिशन और मार्वल एवेंजर्स लिमिटेड एडिशन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस हैंडसेट में आईफोन X जैसा नॉच फीचर दिया गया है। साथ ही इसमें वर्टिकल ड्यूल रियर कैमरे दिए गए हैं। OnePlus 6 के मार्वल एवेंजर्स एडिशन की बात करें तो इसमें 8 जीबी रैम और इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी है। इसकी कीमत 44,999 रुपये है।

ये भी पढ़ें- Moto G6 भारत में हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत

OnePlus 6 सिल्क व्हाइट लिमिटेड एडिशन कीमत, लॉन्च ऑफर

भारतीय बाजार में OnePlus 6 के सिल्क व्हाइट लिमिटेड एडिशन वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये रखी गई है। वहीं, सिटी बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 2,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। साथ ही बाकी बड़े बैंकों के ग्राहक बिना ब्याज वाली यानी नो कॉस्ट ईएमआई का लाभ ले सकते हैं। वनप्लस 6 खरीदने पर यूजर्स को सर्विफाई की तरफ से 12 महीने का एक्सीडेंटल डैमेज इंश्योरेंस दिया जाएगा। हैंडसेट अमेजन प्राइम वीडियो गिफ्ट कार्ड के साथ आएगा। साथ ही 25,000 रुपये तक का लाभ क्लियर ट्रिप से होटल और फ्लाइट बुकिंग पर दिया जाएगा। इसके साथ ही किंडल से ईबुक्स लेने पर 500 रुपये तक छूट जैसे ऑफर्स भी मिलेंगे।

आइडिया यूजर्स को वनप्लस 6 की खरीदारी पर कैशबैक और डिवाइस इंश्योरेंस भी मिलेगा। वनप्लस ने क्लियरट्रिप से फ्लाइट और होटल बुकिंग्स पर 25,000 रुपये तक के फायदे देने का भी ऐलान किया है।

OnePlus 6 Silk White Limited Edition स्पेसिफिकेशन

OnePlus 6 में 6.28 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) फुल ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन होगी। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.8 गीगाहर्ट्ज़ है। इसके साथ जुगलबंदी के लिए मौज़ूद हैं 6 जीबी या 8 जीबी रैम। कंपनी ने नए गेमिंग मोड के बारे में जानकारी दी है और दावा किया है कि यह पुराने गेमिंग डीएनडी मोड से बहुत बेहतर है। 

इसके सिल्क व्हाइट एडिशन में स्मूद टेक्स्चर होगा, जो स्टैंडर्ड वनप्लस 1 जैसा लुक देगा। इसमें 6 अलग-अलग ग्लास लेयर हैं। यह नया वर्ज़न 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। इसके अलावा बाकी हार्डवेयर स्टैंडर्ड वनप्लस 6 जैसा ही है। ड्यूल सिम OnePlus 6 हैंडसेट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ऑक्सीजनओएस 5.1 पर चलता है। हैंडसेट के लिए ही एंड्रॉयड पी बिल्ड को उपलब्ध करा दिया जाएगा।

वनप्लस 6 में पिछले हिस्से पर ड्यूल कैमरा सेटअप है। OnePlus 5T की तरह इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स519 सेंसर है। यह एफ/1.7 अपर्चर, ओआईएस और ईआईएस से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएम376के सेंसर एफ/1.7 अपर्चर वाला है। रियर कैमरा ड्यूल एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आता है। एक स्मार्ट कैप्चर मोड भी दिया गया है। वहीं, एचडीआर और पोर्ट्रेट मोड की वापसी हुई है।

OnePlus 6 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह सोनी आईएमएक्स371 सेंसर, एफ/2.0 अपर्चर और ईआईएस से लैस है।  OnePlus ने स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग होने की जानकारी दी है। अब डिवाइस के अंदर ही एक वीडियो एडिटर है। फ्रंट कैमरे से अब यूज़र पोर्ट्रेट मोड का मजा ले पाएंगे।

ये भी पढ़ें-Xiaomi का सेल्फी स्मार्टफोन Redmi Y2 भारत में जल्द होगा पेश, Amazon पर  होगी बिक्री

OnePlus 6 के तीन स्टोरेज वेरिएंट हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। किसी भी वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर को रियर पर जगह मिली है। इसके बारे में 0.2 सेकेंड में फोन को अनलॉक करने का दावा है। OnePlus 6 में जान फूंकने का काम करेगी 3300 एमएएच की बैटरी। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 155.7x75.4x7.75 मिलीमीटर है और वज़न 177 ग्राम।

टॅग्स :वनप्लसअमेजनएंड्रॉयडइंडियास्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की