लाइव न्यूज़ :

अब फ्री में नहीं यूज कर पाएंगे Google Meet, अक्टूबर से शुरू होगी टाइम लिमिट

By स्वाति सिंह | Updated: September 28, 2020 12:03 IST

Google Meet केवल कुछ दिन के लिए ही फ्री है लेकिन इसके बाद भी आप इसकी मदद से मीटिंग्स कर पाएंगे। रिपोर्ट बताया गया कि गूगल दुनियाभर में फ्री Meet यूजर्स के लिए बेनिफिट्स लिमिटेड कर देगा।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन में वर्क-फ्रॉम-होम कल्चर बढ़ गया। इंजन कंपनी गूगल ने अपनी सर्विस Google Meet को पूरी तरह फ्री कर दिया था।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन में वर्क-फ्रॉम-होम कल्चर बढ़ गया। इस दौरान यूजर्स को दिक्कत ना हो इसके लिए सर्च इंजन कंपनी गूगल ने अपनी सर्विस Google Meet को पूरी तरह फ्री कर दिया था। इसमें सभी यूजर्स के लिए विडियो मीटिंग पर कोई लिमिट नहीं थी लेकिन इन बेनिफिट्स का 30 सितंबर को आखिरी दिन है। इसके बाद यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री मीटिंग्स का फायदा पहले की तरह नहीं मिलेगा।

बता दें कि Google Meet केवल कुछ दिन के लिए ही फ्री है लेकिन इसके बाद भी आप इसकी मदद से मीटिंग्स कर पाएंगे। रिपोर्ट बताया गया कि गूगल दुनियाभर में फ्री Meet यूजर्स के लिए बेनिफिट्स लिमिटेड कर देगा। 30 सितंबर से फ्री यूजर्स के लिए विडियो मीटिंग्स पर 60 मिनट की लिमिट लगा दी जाएगी। यानी कि केवल पेड यूजर्स ही इससे लंबी मीटिंग्स कर पाएंगे और पहले की तरह अनलिमिटेड विडियो मीटिंग्स करने का ऑप्शन बाकियों को नहीं मिलेगा।

गूगल के एक स्पोक्सपर्सन ने द वर्ज को बताया, “प्रोमो और एडवांस्ड फीचर्स के एक्सपायर होने से संबंधित हमारे पास बताने को फिलहाल कुछ भी नहीं है। अगर कुछ ऐसा होता है, तो हम जरूर इसकी जानकारी देंगे।” इस नए फीचर के साथ मीट यूजर्स एक स्लाइडर की मदद से अपने देखे जा रहे टाइल्स को भी कंबाइंड कर सकेंगे।

गूगल के मुताबिक, अगर लोग ज्यादा हैं, तो आप टाइल्स की संख्या बढ़ा सकते हैं और अगर इंटरनेट कनेक्शन कमजोर है, तो इसे घटा भी सकते हैं और हर बार मीटिंग करते वक्त आप अपने हिसाब से इसे कंबाइन भी कर सकते हैं।

टॅग्स :गूगल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए