लाइव न्यूज़ :

7000 रुपये से कम कीमत वाले नोकिया 2.2 की आज है पहली सेल, लॉन्च ऑफर पर मिल रहे ढेरों ऑफर्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 11, 2019 11:49 IST

Nokia 2.2 फोन की ऑफलाइन बिक्री भी शुरू होने वाली है। फोन को पहली सेल में खरीदने पर ग्राहकों को कई खास ऑफर दिए जाएंगे। साथ ही फोन को नो कॉस्ट EMI और डिस्काउंट पर भी खरीदने का मौका है।

Open in App
ठळक मुद्देनोकिया 2.2 को आज से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) और नोकिया के आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता हैनोकिया 2.2 के 2 जीबी रैम+16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है

एचएमडी ग्लोबल ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन Nokia 2.2 को भारत में लॉन्च किया है। फोन को 7000 रुपये से कम के शुरूआती कीमत में पेश किया गया है। अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो आपके पास आज अच्छा मौका है। नोकिया 2.2 को आज से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) और नोकिया के आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

इसके अलावा फोन की ऑफलाइन बिक्री भी शुरू होने वाली है। फोन को पहली सेल में खरीदने पर ग्राहकों को कई खास ऑफर दिए जाएंगे। साथ ही फोन को नो कॉस्ट EMI और डिस्काउंट पर भी खरीदने का मौका है।

क्या मिलेंगे ऑफर्स

फोन पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड से लेने पर आपको 5 पर्सेंट का इंस्टेंट कैशबैंक मिलेगा। वहीं, अगर आप फोन को नो-कॉस्ट ईएमआई पर खरीदते हैं तो आपको हर महीने 2,333 रुपये देने होंगे। इसके अलावा SBI कार्ड यूजर इस फोन को ऑर्डर करने पर 5 पर्सेटं का इंस्टेंट कैशबैक पा सकते हैं।

जानें Nokia 2.2 के स्पेसिफिकेशन्स

फीचर और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 5.71 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। 2 जीबी रैम+16 जीबी इंटरनल स्टोरेज और 3 जीबी रैम+32 जीबी इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन के साथ आने वाले इस फोन में मीडियाटेक ए22 सीपीयू चिपसेट दिया गया है। Nokia 2.2 ऐंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्चम पर काम करता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फेस अनलॉक फीचर के साथ आने वाले इस फोन में 3,000mAh की बैटरी मौजूद है। फोन की सबसे खास बात है कि यह डेडिकेटेड गूगल असिस्टेंट बटन के साथ आता है।

क्या है Nokia 2.2 की कीमत

लॉन्च ऑफर रहने तक नोकिया 2.2 के 2 जीबी रैम+16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये और इसके 3 जीबी रैम+ 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 7,999 रुपये रखी गई है। ऑफर खत्म होने के बात इनकी कीमत क्रमश: 7,699 रुपये और 8,699 रुपये हो जाएगी।

टॅग्स :नोकियाफ्लिपकार्टस्मार्टफोनमोबाइलसेलऑफर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की