लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुरू किया ट्विटर सेवा, दी जाएगी कोरोना वायरस से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी और लोगों तक पहुंचेगी मदद

By रजनीश | Updated: April 21, 2020 19:43 IST

ट्विटर सेवा खासतौर पर कोरोना से जु़ड़ी जानकारी और उससे जुड़े किसी भी नए अपडेट के लिए जारी की गई सर्विस है। इसकी मदद से आप विश्वसनीय जानकारी पा सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा ट्विटर सेवा के जरिए बड़े मात्रा में आने वाले ट्वीटस को फिल्टर कर रियल टाइम में लोगों की मदद करने के लिए संबंधित अथॉरिटी तक जानकारी पहुंचाने में आसानी होती है।स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि समय के साथ ट्विटर खासतौर पर सरकार और नागरिकों दोनों के लिए बातचीत और सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ है।

कोरोना वायरस के दौर में लोगों तक इससे जुड़ी सही जानकारी पहुंचाने के लिए ट्विटर की ट्विटर सेवा तेजी से लगी हुई है। इसका उद्देश्य ई-गवर्नेंस के जरिए लोगों को रियल टाइम में जानकारी पहुंचाना है। इसकी मदद से कोरोना जैसे महामारी के संकट में मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर ज्यादा प्रभावी और तेजी से लोगों से संवाद स्थापित कर पाने में सक्षम होगा। 

इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने एक विशेष ट्वीटर अकाउंट कोविड इंडिया सेवा (@CovidIndiaSeva) की घोषणा किया।

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि समय के साथ ट्विटर खासतौर पर सरकार और नागरिकों दोनों के लिए बातचीत और सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ है।

ट्विटर सेवा के जरिए बड़े मात्रा में आने वाले ट्वीटस को फिल्टर कर रियल टाइम में लोगों की मदद करने के लिए संबंधित अथॉरिटी तक जानकारी पहुंचाने में आसानी होती है।

उन्होंने यह भी कहा कि यह माध्यम केवल व्यापक जानकारी के लिए है यहां लोगों को पर्सनल कांटेक्ट और हेल्थ रिकॉर्ड शेयर करने की कोई जरूरत नहीं है।

ट्विटर सेवा के जरिए सरकार की तरफ से सुझाए गए लेटेस्ट अपडेट लोगों तक आसानी से पहुंच सकेंगे। इसके साथ ही इसकी सहायत से किसी संक्रमित व्यक्ति को यदि जानकारी नहीं है कि उसे मदद के लिए कहां जाना है तो ट्विटर सेवा जानकारी उपलब्ध कराने का सशक्त माध्यम होगा।

भारत में ट्विटर पर अंग्रेजी के बाद दूसरी सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली भाषा हिंदी है। कई भारतीय भाषाओं में ट्विटर की उपलब्धता मंत्रालय को सभी लोगों से संवाद करने सक्षम बनाएगा।

इसके साथ आपको ये बता दें कि कोविड-19 से जुड़ी किसी भी लेटेस्ट अपडेट और विश्वसनीय जानकारी के लिए @CovidIndiaSeva को फॉलो करें। कोरोना से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए आप इसी हैंडल पर ट्वीट भी कर सकते हैं। उससे जुड़े अधिकारी आपको उचित जानकारी देंगे। 

टॅग्स :ट्विटरहर्षवर्धनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेस्टेज पर धुआं देखते ही डर गईं नन्हीं कलाकार! स्कूल फंक्शन का ये Video देख हंसी नहीं रुकेगी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की