लाइव न्यूज़ :

Jio Phone 2 को आज फ्लैश सेल में खरीदने का मौका, इन स्टेप्स के जरिए करें आसानी से बुकिंग

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 30, 2018 12:04 IST

Jio Phone 2 flash sale today at jio.com: जियो अपने नए फीचर फोन की बिक्री फ्लैश सेल मॉडल के तहत कर रहा है। कंपनी ने इसके पहले 16 अगस्त को पहली बार इसे बिक्री के लिए उपलब्ध कराया था। पहली सेल में यह फीचर फोन चंद सेंकेड में आउट ऑफ स्टॉक हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्देJio Phone 2 की कीमत है 2,999 रुपयेनए जियो फोन में फिजिकल क्वैर्टी कीपैड हैJioPhone 2 में 3 बड़े पॉपुलर ऐप्स WhatsApp, Facebook और YouTube इस्तेमाल की सुविधा

नई दिल्ली, 30 अगस्त: Jio Phone 2 की आज दूसरी फ्लैश सेल आयोजित की गई है। कंपनी ने इसके पहले 16 अगस्त को पहली बार इसे बिक्री के लिए उपलब्ध कराया था। पहली सेल में यह फीचर फोन चंद सेंकेड में आउट ऑफ स्टॉक हो गया था। अगर आप जियो फोन 2 की पहली सेल में इसे खरीदने से चूक गए हैं तो आज आपके पास एक सुनहरा मौका है। यह सेल Jio.com पर आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी। बता दें कि जियो अपने नए फीचर फोन की बिक्री फ्लैश सेल मॉडल के तहत कर रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कंपनी की 41वीं सालाना आम बैठक में जियो फोन 2 और उसके साथ Jio GigaFiber का ऐलान किया था। 

Jio Phone 2 के स्पेसिफिकेशन

जियो फोन 2 एक ड्यूल सिम (नैनो) स्मार्टफोन है। इसमें 2.4 इंच का क्यूवीजीए डिस्प्ले है। यह काई ओएस पर चलता है। इसमें 512 एमबी रैम है और इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है। जरूरत पड़ने पर यूजर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। इस फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और एक वीजीए फ्रंट कैमरा है। बैटरी 2000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर में वीओएलटीई, वीओवाईफाई, एनएफसी, जीपीएस, ब्लूटूथ और एफएम रेडियो शामिल हैं। क्ववर्टी कीपैड के अलावा Jio Phone 2 में फोर वे नेविगेशन की है। इसमें जियो फोन की तरह वॉयस कमांड के लिए एक अलग बटन दिया गया है। बता दें कि जियो ने हाल ही में जियो फोन के लिए Google Assistant को पेश किया था। अब जियो फोन में यूजर यूट्यूब, फेसबुक और व्हाट्सऐप का भी मजा ले पाएंगे।

Jio phone 2 की इस तरह करें बुकिंग

अगर आप भी जियो फोन 2 की बुकिंग करना चाहते हैं तो आप Jio की ऑफिशियल वेबसाइट (www.jio.com) और MyJio ऐप की मदद से JioPhone 2 बुक करा सकते हैं। यहां हम आपको स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं..

1. सबसे पहले आपको वेबसाइट ओपन करनी होगी।2. इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन पेज ओपन करना होगा।3. इसके बाद Get Now ऑप्शन पर क्लिक करें।4. इसके बाद इस पेज पर आपको अपना नाम, कॉन्टैक्ट नंबर, पता और दूसरी जानकारियां देनी होंगी।5. यूजर को ऑनलाइन JioPhone2 का पूरा अमाउंट (पूरी राशि) ट्रांसफर करनी होगी। ये सभी प्रक्रिया पूरी के बाद, आपको यह बताया जाएगा कि कब तक आपको यह फोन मिल जाएगा।

टॅग्स :जियो फोनरिलायंस जियोजिओफीचर फोनमुकेश अंबानीसेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की